CSE
Toss Index591.5 −2.25%Match Index643.5 +4.27%TIX-SATO2699.3 −0.73%TIX-CPL2667.7 −2.25%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3602 GAW vs SLK +0.00%M3601 NAM vs SA +4.27%M3600 GAW vs ABF −3.73%M3599 BT vs SLK +2.60%M3598 GAW vs SNP +0.94%M3597 SA vs ZIM +1.77%M3596 ENG-W vs IRE-W +2.27%M3595 BT vs TKR +0.42%M3594 GAW vs JK +2.27%M3593 NAM vs SA +4.27%Toss Index591.5 −2.25%Match Index643.5 +4.27%TIX-SATO2699.3 −0.73%TIX-CPL2667.7 −2.25%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3602 GAW vs SLK +0.00%M3601 NAM vs SA +4.27%M3600 GAW vs ABF −3.73%M3599 BT vs SLK +2.60%M3598 GAW vs SNP +0.94%M3597 SA vs ZIM +1.77%M3596 ENG-W vs IRE-W +2.27%M3595 BT vs TKR +0.42%M3594 GAW vs JK +2.27%M3593 NAM vs SA +4.27%
ताजा खबर

IND vs ENG ODI Series 2026: प्रिंस यादव को मिला बड़ा मौका, रवि बिश्नोई भी जिम्बाब्वे दौरे पर चयनित

IND vs ENG ODI 2026: हर्षित राणा की जगह प्रिंस यादव को वनडे टीम में मौका मिला है, जबकि रवि बिश्नोई को जिम्बाब्वे टी20 सीरीज के लिए चुना गया है। जानें पूरी खबर।

IND vs ENG ODI Series 2026
IND vs ENG ODI Series 2026

इंग्लैंड और भारत के बीच T20 श्रृंखला के बाद 3 मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला खेली जाएगी। श्रृंखला का पहला मैच 14 जुलाई को बर्मिंघम में खेला जाएगा। दोनों टीम में अब एकदिवसीय श्रृंखला की तैयारी में जुट गई है। भारत की तरफ से विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह समेत कई प्रमुख खिलाड़ी टीम में वापसी करने वाले हैं। ऐसे में यह देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि कप्तान शुभमन गिल अपनी प्लेइंग 11 में किन खिलाड़ियों को जगह देते हैं।

टी20 सीरीज में भारत का रहा निराशाजनक प्रदर्शन

T20 श्रृंखला में भारत का प्रदर्शन काफी खराब रहा है। श्रेयस अय्यर के नेतृत्व में इंग्लैंड ने भारत को पांचवें T20 मुकाबले में 59 रन से हराकर 4-0 से श्रृंखला जीती है। इस बड़ी हार के चलते आईसीसी रैंकिंग में भी टीम इंडिया की बादशाहत खत्म हो गई है। लगभग 54 महीने तक स्थान पर रहने के बाद अब इंग्लैंड T20 में नंबर वन टीम बन गई है।

हर्षित राणा की जगह प्रिंस यादव को मिला मौका

वनडे सीरीज से पहले भारतीय टीम को तेज गेंदबाज हर्षित राणा के चोटिल होने के कारण बड़ा झटका लगा है। उनकी जगह युवा तेज गेंदबाज प्रिंस यादव को वनडे स्क्वाड में शामिल किया गया है। आपको बता दे की प्रिंस यादव को T20 श्रृंखला में भी मौका दिया गया लेकिन यह T20 श्रृंखला में महंगे साबित हुए ऐसे में इनके पास एकदिवसीय श्रृंखला में अपनी प्रतिभा को साबित करने का एक बार फिर से सुनहरा अवसर है।

वनडे में मजबूत नजर आएगी भारत की गेंदबाजी

एकदिवसीय श्रृंखला में टीम इंडिया की बॉलिंग यूनिट T20 की तुलना में थोड़ी मजबूत नज़र आ रही है। अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्ण और अफगानिस्तान के खिलाफ विकटों की झड़ी लगाने वाले गुरनूर बरार टीम की गेंदबाजी का जिम्मा संभालेंगे, जबकि स्पिन विभाग में कुलदीप यादव अहम भूमिका निभाएंगे।

रवि बिश्नोई को जिम्बाब्वे दौरे के लिए भी मिला मौका

रवि बिश्नोई को भी 26 जुलाई से शुरू होने जा रही जिम्बाब्वे के खिलाफ T20 श्रृंखला के लिए स्क्वाड में शामिल किया गया है। गौरतलब है कि रवि बिश्नोई भी इंग्लैंड के खिलाफ T20 श्रृंखला में काफी महंगे साबित हुए हैं। इसके बावजूद चयनकर्ताओं ने उन पर भरोसा जताते हुए उन्हें जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम में बनाए रखा है।  

IND vs ENG: पहले वनडे के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI

शुभमन गिल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्ण, गुरनूर बरार

यह भी पढ़ें: 54 महीनें राज करने के बाद टीम इंडिया की बादशाहत खत्म, T20I में नई किंग बनी ये टीम

लेखक के बारे में

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में