CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%
ताजा खबर

IPL 2026: 3 कारण क्यों दिल्ली कैपिटल्स को RCB के खिलाफ पथुम निसांका की जगह पृथ्वी शॉ को मौका देना चाहिए

पृथ्वी शॉ अब तक इस सीजन में सिर्फ बेंच गर्म करते हुए नजर आए हैं। उन्हें एक भी मैच खेलने को नहीं मिला है।

S
द्वाराSonu
प्रकाशित 5 मिनट पढ़ें
Prithvi Shaw
Prithvi Shaw

DC vs RCB: दिल्ली कैपिटल्स के लिए आईपीएल 2026 का यह सीजन अब तक उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है। दिल्ली की टीम अपने पहले 5 मैचों में से 3 जीतकर अच्छी लय में लग रही थी, लेकिन अब लगातार दो हार ने उन्हें फिर से पीछे धकेल दिया है। टीम के साथ ऐसा इस सीजन में दूसरी बार हुआ है। अब दिल्ली कैपिटल्स को अगर टूर्नामेंट में बने रहना है, तो उन्हें अपने प्रदर्शन में सुधार करना होगा और जीत की पटरी पर लौटना होगा।

अब दिल्ली कैपिटल्स को अपनी प्लेइंग-11 में कुछ अहम बदलाव करने की जरूरत है। DC टूर्नामेंट में आज अपना आठवां मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ खेलने उतरेगी. दोनों टीमों के बीच ये मैच दिल्ली के होम ग्राउंड अरुण जेटली स्टेडियम में होना है, जहां होम टीम पहले ही मौजूदा सीजन में दो मुकाबले गंवा चुकी है। 

दिल्ली कैपिटल्स के साथ एक बड़ी समस्या यह रही है कि उनके ओपनर्स टीम को अच्छी शुरुआत नहीं दिला पा रहे हैं। फ्रेंचाइजी द्वारा इस बार ओपनिंग के लिए केएल राहुल और पथुम निसांका की एक भरोसेमंद जोड़ी को चुना गया था, ताकि टीम को शुरुआत में मजबूती मिल सके। हालांकि, फ्रेंचाइज़ी के लिए ये प्रयोग सही साबित नहीं हुआ। 

निसांका टीम द्वारा मिले मौकों को सही से भुना पाने में पूरी तरह से नाकाम रहे हैं। उन्होंने अब तक 7 पारियों में 147 रन बनाए हैं । इसी बात को ध्यान में रखते हुए, आइए उन 3 बड़े कारणों पर नजर डालते हैं कि क्यों दिल्ली कैपिटल्स को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ होने वाले मैच में पृथ्वी शॉ को अपनी प्लेइंग-11 में शामिल करना चाहिए।

3. दिल्ली कैपिटल्स को गेंदबाजी विभाग में चाहिए एक विदेशी गेंदबाज 

दिल्ली कैपिटल्स की गेंदबाजी, जो टूर्नामेंट की शुरुआत में काफी संतुलित और असरदार दिख रही थी, अब पूरी तरह से बेअसर नजर आ रही है। पिछले दो मैचों में गेंदबाजों की जमकर धुलाई हुई है। पिछले दो मैचों में 242 और 265 जैसे बड़े स्कोर बनवाने के बाद अब दिल्ली को अपनी गेंदबाजी पर गहराई से सोचने की जरूरत है। हालात ऐसे हैं कि टीम को अपनी बॉलिंग यूनिट को मजबूत करने के लिए विदेशी खिलाड़ियों के स्लॉट खाली करने होंगे, ताकि अच्छे विदेशी गेंदबाजों को मौका दिया जा सके।

यह भी पढ़ें: DC vs RCB मैच से स्टार खिलाड़ी बाहर, कोच ने किया कंफर्म; जानिए किस टीम को लगा झटका

दिल्ली को अभी मिचेल स्टार्क के उपलब्ध होने का इंतज़ार करना होगा, वहीं लुंगी एनगिडी चोटिल हैं और शायद आज के मैच में खेलने के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। टीम के पास विदेशी तेज गेंदबाजों के रूप में काइल जेमिसन और दुष्मंथा चमीरा के विकल्प मौजूद हैं और जिस तरह से दिल्ली की गेंदबाजी रही है, उसे देखते हुए इन दोनों की टीम में सख्त जरूरत है।

इन दो बदलावों को मुमकिन बनाने के लिए दिल्ली को अपने टॉप-ऑर्डर में सिर्फ भारतीय खिलाड़ियों को ही मौका देना होगा। ऐसे में पृथ्वी शॉ टीम के लिए सबसे सही विकल्प हैं, जिन्हें पथुम निसांका की जगह टीम में शामिल किया जा सकता है।

2. निसांका टीम के भरोसे पर खरे नहीं उतरे हैं 

दिल्ली कैपिटल्स को सीजन के शुरू होने से पहले निसांका से काफी ज्यादा उम्मीदें थीं। उन्होंने अन्य लीग्स में इस फ्रेंचाइजी की टीमों के लिए अच्छा प्रदर्शन किया था, जिसकी वजह से इस श्रीलंकाई खिलाड़ी को भरोसेमंद खिलाड़ी माना जा रहा था। कुछ मुकाबलों में निसांका को बढ़िया शुरुआत भी मिली, लेकिन वो उसे बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर सके, जिसकी वजह से टीम के लिए मुश्किलें बढ़ी हैं। वह आधे सीजन में एक भी मैच जिताऊ पारी नहीं खेल सके हैं। पॉइंट्स टेबल में दिल्ली कैपिटल्स की मौजूदा नाजुक स्थिति को देखते हुए, टीम अब और जोखिम नहीं उठा सकती। उनके पास निसांका पर भरोसा जताते रहने का वक्त नहीं है और अब प्लेइंग इलेवन में बदलाव करने के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं बचा है।

3. DC को टॉप ऑर्डर में एक आक्रामक खिलाड़ी की जरूरत है

इस बात में कोई शक नहीं है कि निसांका तेजी से रन बनाने में माहिर हैं, लेकिन वो अब तक इसमें सफल नहीं होते हुए नजर नहीं आए हैं। दिल्ली को टॉप ऑर्डर में एक ऐसे बल्लेबाज की जरूरत है, जो निडर और बेखौफ होकर खेले और पावरप्ले में तेजी से रन बनाए। पृथ्वी शॉ में ये काबिलियत है। पृथ्वी शॉ ने 2025-26 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में महाराष्ट्र के लिए 160.52 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए थे। वहीं, 2024 के आईपीएल में पावरप्ले के दौरान उनका स्ट्राइक रेट 159.09 का रहा था। ये आंकड़े दिल्ली कैपिटल्स के लिए बहुत अच्छे संकेत हैं।

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

S
लेखक

Sonu

author · 91 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में