CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▬ +0.00%M3691 WP vs ROC▬ +0.00%M3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▬ +0.00%M3691 WP vs ROC▬ +0.00%M3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%
ताजा खबर

DC vs RCB मैच से स्टार खिलाड़ी बाहर, कोच ने किया कंफर्म; जानिए किस टीम को लगा झटका

DC vs RCB मैच से पहले बड़ा अपडेट सामने आया है और स्टार खिलाड़ी के बाहर होने की पुष्टि खुद कोच ने की। जानिए कौन बाहर हुआ है और किस टीम को लगा झटका।

Abhay Kumar
द्वाराAbhay Kumar
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
DC vs RCB Phil Salt Update
DC vs RCB Phil Salt Update

DC vs RCB: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के मैच नंबर 39 में दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुकाबला खेला जाएगा। इस मुकाबले का आयोजन दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होगा। हालांकि, सोमवार 27 अप्रैल को होने वाली इस टक्कर में एक स्टार खिलाड़ी नहीं नजर आएगा और इसकी पुष्टि खुद टीम के बल्लेबाजी कोच और मेंटर की भूमिका निभा रहे दिग्गज ने की है। 

दरअसल, RCB के विस्फोटक ओपनर फिल साल्ट मैच का हिस्सा नहीं होंगे। बेंगलुरु टीम के बल्लेबाजी कोच और मेंटर दिनेश कार्तिक ने प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी पुष्टि की। साल्ट का बाहर होना एक बड़ा झटका माना जा रहा है, क्योंकि वह काफी अच्छी फॉर्म में हैं और उन्होंने कई मैचों में तेज शुरुआत दिलाने में अहम भूमिका निभाई है। 

दाएं हाथ के बल्लेबाज फिल साल्ट को गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच से पहले अभ्यास सत्र के दौरान चोट लगी थी, जिसके बाद वह RCB vs GT मैच में हिस्सा नहीं ले पाए थे। उम्मीद थी कि साल्ट दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले के लिए फिट हो जाएंगे लेकिन टीम मैनेजमेंट जल्दबाजी के मूड में नहीं है। इसी वजह से DC vs RCB मैच में उन्हें नहीं खिलाया जाएगा। कार्तिक ने भी पुष्टि की है कि फिलहाल साल्ट इंजर्ड हैं। 

यह भी पढ़ें: DC vs RCB Pitch Report- जानें कैसा रहेगा पिच का मिजाज, कौन मार सकता है बाज़ी?

DC vs RCB मैच में प्लेइंग XI में कौन लेगा साल्ट की जगह?

अब सवाल उठता है कि दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग XI में फिल साल्ट की जगह कौन सा खिलाड़ी लेगा। इसका जवाब ज्यादा मुश्किल नहीं है, क्योंकि गुजरात टाइटंस के खिलाफ साल्ट की गैरमौजूदगी में उनके ही हमवतन जैकब बेथेल ने विराट कोहली के साथ पारी की शुरुआत की थी। इसी वजह से बेथेल को ही दिल्ली के खिलाफ फिर से बतौर ओपनर मौका मिल सकता है। 

हालांकि, GT के खिलाफ मैच में बाएं हाथ के खिलाड़ी ने ज्यादा अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था और 10 गेंदों में 14 रन बनाकर आउट हो गए थे। लेकिन RCB को उम्मीद होगी कि DC के खिलाफ बेथेल अच्छी शुरुआत दिलाएं, जिससे बाकी बल्लेबाजों का काम आसान हो जाए। 

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

Abhay Kumar
लेखक

Abhay Kumar

admin · 263 लेख

मैं अभय कुमार, 2 साल के अनुभव के साथ हिंदी क्रिकेट कंटेंट राइटर हूं। IPL, इंटरनेशनल क्रिकेट, मैच रिपोर्ट्स, रिकॉर्ड्स, आंकड़ों और खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस पर आसान, साफ और दिलचस्प भाषा में लिखता हूं। मेरी कोशिश रहती है कि क्रिकेट से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाठकों तक तेज, भरोसेमंद और आकर्षक अंदाज में पहुंचे।

“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में