CSE
Toss Index467.7 +2.39%Match Index1,063.2 +4.27%TIX-CPL2651.7 −4.41%TIX-ATOZ26102.5 −0.01%TIX-SLTO26115.2 +6.66%Sri Lanka tour of England 2026 · CSXM3630 ZIM vs AUS +0.00%M3629 JPN vs HK +0.00%M3628 ENG vs SL +4.27%M3627 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3626 JPN vs HK +4.27%M3625 JK vs GAW −4.30%M3624 ZIM vs AUS +1.77%M3623 GAW vs ABF −4.48%M3622 ENG vs SL +4.27%M3621 AFG vs IND +2.60%Toss Index467.7 +2.39%Match Index1,063.2 +4.27%TIX-CPL2651.7 −4.41%TIX-ATOZ26102.5 −0.01%TIX-SLTO26115.2 +6.66%Sri Lanka tour of England 2026 · CSXM3630 ZIM vs AUS +0.00%M3629 JPN vs HK +0.00%M3628 ENG vs SL +4.27%M3627 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3626 JPN vs HK +4.27%M3625 JK vs GAW −4.30%M3624 ZIM vs AUS +1.77%M3623 GAW vs ABF −4.48%M3622 ENG vs SL +4.27%M3621 AFG vs IND +2.60%
ताजा खबर

सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड हुआ ध्वस्त! जो रूट ने टेस्ट क्रिकेट में रचा नया इतिहास

टेस्ट क्रिकेट इतिहास में इंग्लैंड के धाकड़ बल्लेबाज जो रूट एक के बाद एक कारनामें करते जा रहे हैं, जिसमें उन्होंने सचिन तेंदुलकर के एक और खास रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।

Joe Root breaks Sachin Tendulkar's major record
Joe Root breaks Sachin Tendulkar's major record

Joe Root breaks Sachin Tendulkar's major record: टेस्ट क्रिकेट में जब भी रिकॉर्ड्स की बात होती है, तो भारत के पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का नाम सबसे पहले जेहन में आता है। सालों तक जिन रिकॉर्ड्स को दुनिया के महान बल्लेबाजों के लिए भी मुश्किल माना गया, अब उन पर एक ऐसा बल्लेबाज लगातार दस्तक दे रहा है, जिसने पिछले कुछ सालों में टेस्ट क्रिकेट की पूरी तस्वीर ही बदलकर रख दी है।

जो रूट की लगी सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड पर नजर

इंग्लैंड के धाकड़ बल्लेबाज जो रूट इस वक्त सिर्फ रन नहीं बना रहे, बल्कि एक के बाद एक ऐसे मुकाम हासिल कर रहे हैं, जहां पहुंचना कभी सचिन तेंदुलकर जैसे दिग्गजों की पहचान हुआ करता था। खास बात ये है कि रूट की रफ्तार रुकने का नाम नहीं ले रही है और हर नई टेस्ट पारी के साथ वह सचिन के किसी न किसी बड़े रिकॉर्ड के और करीब पहुंचते जा रहे हैं। अब रूट ने एक और ऐसा कारनामा कर दिया है, जिसने टेस्ट क्रिकेट के रिकॉर्ड बुक में बड़ा बदलाव कर दिया है। उन्होंने एक मामले में सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया है। आखिर कौन सा रिकॉर्ड था, जिस पर लंबे समय तक मास्टर ब्लास्टर का दबदबा कायम रहा?

रूट ने टेस्ट क्रिकेट में रचा इतिहास, सचिन के बड़े रिकॉर्ड को किया ध्वस्त

टेस्ट क्रिकेट के मौजूदा समय की सबसे बड़ी रन मशीन बन चुके इंग्लिश धांसू बल्लेबाज जो रूट ने पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच के दौरान सचिन तेंदुलकर के एक बहुत बड़े रिकॉर्ड को चकनाचूर कर दिया है। रूट ने इस टेस्ट मैच की दूसरी पारी में शानदार अर्धशतक जड़कर ना सिर्फ इंग्लैंड को जीत की मंजिल तक पहुंचाया, बल्कि वो एक खास रिकॉर्ड के शहंशाह बन गए हैं।

यह भी पढ़े- टेस्ट डेब्यू पर ही मचा दी तबाही, एक पारी में लगाए सबसे ज्यादा छक्के! टॉप-3 देखकर चौंक जाएंगे

जो रूट ने जड़ा 69वां अर्धशतक, सचिन तेंदुलकर को किया पीछे

बर्मिंघम में इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच खेले गए सीरीज के तीसरे और आखिरी टेस्ट मुकाबले में जो रूट ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए दूसरी पारी में अर्धशतक जमाया और उन्होंने फिफ्टी लगाते ही टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने का कमाल करने में कामयाब रहे। उनके करियर का ये 69वां पचासा था और उन्होंने सबसे ज्यादा 68 अर्धशतक के सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।

इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज के आखिरी मुकाबले को इंग्लिश टीम ने 8 विकेट से अपने नाम किया। जो रूट ने दूसरी पारी में जीत के लिए 130 रन के जवाब में कमाल की पारी खेलते हुए 69 गेंद में नाबाद 62 रन बनाएं। इसके साथ ही इंग्लैंड ने सीरीज में 3-0 से व्हाइट वॉश किया। 

टैग:Joe Root

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 274 लेख

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में