CSE
Toss Index393.8▲ +4.89%Match Index1,414.7▲ +0.27%TIX-SLTO2693.7▼ −4.06%TIX-CTC26108.1▲ +5.16%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%M3680 NWD vs SWD▼ −0.02%M3679 MR vs WP▲ +1.41%M3678 IND vs WI▼ −5.00%M3677 PAK vs SL▲ +0.27%M3676 BOR vs HD▲ +2.27%M3675 WAR vs NC▲ +0.94%Toss Index393.8▲ +4.89%Match Index1,414.7▲ +0.27%TIX-SLTO2693.7▼ −4.06%TIX-CTC26108.1▲ +5.16%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%M3680 NWD vs SWD▼ −0.02%M3679 MR vs WP▲ +1.41%M3678 IND vs WI▼ −5.00%M3677 PAK vs SL▲ +0.27%M3676 BOR vs HD▲ +2.27%M3675 WAR vs NC▲ +0.94%
ताजा खबर

टेस्ट डेब्यू पर ही मचा दी तबाही, एक पारी में लगाए सबसे ज्यादा छक्के! टॉप-3 देखकर चौंक जाएंगे

टेस्ट क्रिकेट खेलना हर एक खिलाड़ी के लिए सपना होता है। इस फॉर्मेट में खेलने उतना और डेब्यू मैच में ही बल्लेबाजी से कोहराम मचाना किसी चमत्कार से कम नहीं है। कुछ ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने पहले ही मैच में छक्कों की बारिश की है।

KK
द्वाराKalpesh Kalal
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
Most sixes in a debut Test match
Most sixes in a debut Test match

Most sixes in a debut Test match: टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करना किसी भी खिलाड़ी के लिए आसान नहीं होता। पहली बार सफेद कपड़ों में उतरते ही बल्लेबाज के सामने सिर्फ गेंदबाज नहीं, बल्कि लंबे फॉर्मेट का दबाव, धैर्य की परीक्षा और खुद को साबित करने की चुनौती होती है। यहां एक गलत शॉट पूरी पारी का रुख बदल सकता है और शुरुआती दबाव से निकलना ही सबसे बड़ी चुनौती होती है।

लेकिन कुछ बल्लेबाज ऐसे भी रहे, जिन्होंने अपने डेब्यू टेस्ट में इस दबाव को पीछे छोड़ते हुए रक्षात्मक अंदाज के बजाय आक्रामक क्रिकेट खेली। उन्होंने एक ही पारी में छक्कों की ऐसी बरसात की, जिसने टेस्ट डेब्यू के रिकॉर्ड बुक में उनका नाम हमेशा के लिए दर्ज कर दिया। आखिर ये कारनामा करने वाले वो तीन बल्लेबाज कौन हैं?

1. टिम साउदी — 9 छक्के

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज टिम साउदी ने अपने टेस्ट डेब्यू को यादगार बना दिया था। उन्होंने 2008 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट करियर का पहला मुकाबला खेला। हैमिल्टन में खेले गए इस टेस्ट की दूसरी पारी में साउदी ने बल्ले से तूफानी अंदाज दिखाते हुए 9 छक्के जड़ दिए। उन्होंने 40 गेंदों में 77 रन की विस्फोटक पारी खेली थी। उनकी इस पारी में 9 छक्कों के अलावा 4 चौके भी शामिल थे। लंबे समय तक टेस्ट डेब्यू की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड साउदी के नाम रहा।

2. रजाउल्लाह — 9 छक्के

पाकिस्तान के रजाउल्लाह ने 2026 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट डेब्यू करते हुए साउदी के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। अपने पहले ही टेस्ट में उन्होंने बल्ले से ऐसी आक्रामक बल्लेबाजी की कि डेब्यू टेस्ट की एक पारी में 9 छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में टिम साउदी के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर पहुंच गए। इंग्लैंड के खिलाफ उनकी इस पारी ने टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने वाले खिलाड़ियों की पावर-हिटिंग का नया अध्याय जोड़ दिया।

यह भी पढ़े- पारी 2, विकेट 3, रन 0... मानव सुथार ने रचा इतिहास, 131 साल बाद क्रिकेट में हुआ ऐसा कमाल!

3. काइल मेयर्स — 7 छक्के

वेस्टइंडीज के स्टार ऑलराउंडर काइल मेयर्स ने 2021 में बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था। चटगांव में खेले गए इस मुकाबले में मेयर्स ने दूसरी पारी में नाबाद 210 रन की ऐतिहासिक पारी खेली। अपनी इस डबल सेंचुरी के दौरान उन्होंने 7 छक्के लगाए। मेयर्स की यह पारी इसलिए भी खास थी क्योंकि उन्होंने डेब्यू टेस्ट में ही दोहरा शतक जड़कर वेस्टइंडीज को यादगार जीत दिलाई। उनकी 7 छक्कों वाली पारी इस रिकॉर्ड सूची में तीसरे स्थान पर आती है।

 

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 274 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में