CSE
Toss Index467.7 +2.39%Match Index1,063.2 +4.27%TIX-CPL2651.7 −4.41%TIX-ATOZ26102.5 −0.01%TIX-SLTO26115.2 +6.66%Sri Lanka tour of England 2026 · CSXM3630 ZIM vs AUS +0.00%M3629 JPN vs HK +0.00%M3628 ENG vs SL +4.27%M3627 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3626 JPN vs HK +4.27%M3625 JK vs GAW −4.30%M3624 ZIM vs AUS +1.77%M3623 GAW vs ABF −4.48%M3622 ENG vs SL +4.27%M3621 AFG vs IND +2.60%Toss Index467.7 +2.39%Match Index1,063.2 +4.27%TIX-CPL2651.7 −4.41%TIX-ATOZ26102.5 −0.01%TIX-SLTO26115.2 +6.66%Sri Lanka tour of England 2026 · CSXM3630 ZIM vs AUS +0.00%M3629 JPN vs HK +0.00%M3628 ENG vs SL +4.27%M3627 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3626 JPN vs HK +4.27%M3625 JK vs GAW −4.30%M3624 ZIM vs AUS +1.77%M3623 GAW vs ABF −4.48%M3622 ENG vs SL +4.27%M3621 AFG vs IND +2.60%
ताजा खबर

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले टॉप-5 खिलाड़ी

टेस्ट क्रिकेट की शुरुआत 1877 में हुई। इस फॉर्मेट के करीब 150 साल में एक से एक दिग्गज खिलाड़ी रहे जिन्होंने मैराथन क्रिकेट करियर बनाया। जिसमें सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले टॉप-5 खिलाड़ियों की लिस्ट।

Players with the most Test match appearances
Players with the most Test match appearances

Players with the most Test match appearances: टेस्ट क्रिकेटक्रिकेट का वो फॉर्मेट, जहां सिर्फ प्रतिभा नहीं, बल्कि धैर्य, फिटनेस और सालों तक लगातार खुद को साबित करने का जुनून चाहिए। इसकी शुरुआत से ही दुनिया ने ऐसे-ऐसे दिग्गज देखे, जिन्होंने इस खेल को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। लेकिन क्या आप जानते हैं कि टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा मुकाबले खेलने का गौरव किस खिलाड़ी के नाम है? इस रिकॉर्ड की कहानी इतनी खास है कि इसके आगे कई महान खिलाड़ियों का करियर भी छोटा नजर आता है। तो चलिए जानते हैं, टेस्ट क्रिकेट के सबसे बड़े योद्धाओं की इस ऐतिहासिक लिस्ट के बारे में।

#1. सचिन तेंदुलकर ( भारत)

इस ऐतिहासिक लिस्ट में सबसे ऊपर नाम आता है भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का। सचिन ने महज 16 साल की उम्र में 15 नवंबर 1989 को पाकिस्तान के खिलाफ कराची में टेस्ट डेब्यू किया था। इसके बाद उनका करियर करीब 24 साल तक चला और 2013 में वेस्टइंडीज के खिलाफ मुंबई में उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट खेला।

सचिन ने अपने टेस्ट करियर में 200 मैचों की 329 पारियों में 15,921 रन बनाए। उनका बल्लेबाजी औसत 53.78 रहा और उनके नाम 51 शतक और 68 अर्धशतक दर्ज हैं। उनका सर्वोच्च स्कोर 248* रहा। टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड भी उनके नाम है। यानी 200 टेस्ट, 15,921 रन और 51 शतकसचिन का टेस्ट करियर आज भी निरंतरता और महानता की मिसाल है।

#2. जेम्स एंडरसन (इंग्लैंड)

दूसरे नंबर पर आते हैं इंग्लैंड के महान तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन। उन्होंने 2003 में जिम्बाब्वे के खिलाफ लॉर्ड्स में अपना टेस्ट डेब्यू किया। शुरुआत में टीम में उनकी जगह पूरी तरह पक्की नहीं थी, लेकिन धीरे-धीरे उन्होंने खुद को इंग्लैंड के सबसे भरोसेमंद तेज गेंदबाजों में बदल दिया।

एंडरसन ने जुलाई 2024 में वेस्टइंडीज के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट के साथ अपना अंतरराष्ट्रीय करियर समाप्त किया। उन्होंने 188 टेस्ट मैचों में 704 विकेट लिए। उनका गेंदबाजी औसत 26.45 रहा, जबकि उन्होंने 32 बार पांच विकेट और 3 बार 10 विकेट लेने का कारनामा किया। वह टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज हैं और कुल विकेटों के मामले में भी तीसरे स्थान पर हैं।

#3. जो रूट ( इंग्लैंड)

अब आते हैं उस खिलाड़ी पर जो इस लिस्ट में अभी भी एक्टिव हैंइंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट। उन्होंने 2012 में भारत के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में कदम रखा था और इसके बाद लगातार इंग्लैंड की टेस्ट टीम की बल्लेबाजी की रीढ़ बने रहे।

2026 में रूट ने टेस्ट क्रिकेट में 14,000 रन पूरे करके एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। वह ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे बल्लेबाज बने। अब तक रूट 169 टेस्ट मैच खेल चुके हैं और उनके नाम 14,000 से ज्यादा टेस्ट रन हैं। 2026 के आंकड़ों के अनुसार उनके नाम 41 टेस्ट शतक और 66 अर्धशतक भी दर्ज हैं। सबसे खास बात यह है कि उनका करियर अभी खत्म नहीं हुआ है। यानी आने वाले समय में रूट इस लिस्ट में और ऊपर जा सकते हैं और सचिन तेंदुलकर के 200 टेस्ट मैचों के रिकॉर्ड के और करीब पहुंच सकते हैं।

यह भी पढ़े- वर्ल्ड कप 2027 में खेलने को लेकर पहली बार बोले रोहित शर्मा, हिटमैन का जवाब सुनकर फैंस रह जाएंगे हैरान

#4. स्टीव वॉ (ऑस्ट्रेलिया)

चौथे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज और कप्तान स्टीव वॉ का नाम आता है। उन्होंने 26 दिसंबर 1985 को भारत के खिलाफ मेलबर्न में टेस्ट डेब्यू किया था। उनका टेस्ट करियर करीब 18 साल तक चला और 2004 में भारत के खिलाफ सिडनी टेस्ट के साथ समाप्त हुआ। वॉ ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 168 टेस्ट मैचों में 10,927 रन बनाए। उनका बल्लेबाजी औसत 51.06 रहा। उन्होंने 32 शतक और 50 अर्धशतक लगाए, जबकि उनका सर्वोच्च स्कोर 200* रहा। गेंदबाजी में भी उन्होंने 92 विकेट हासिल किए। कप्तान के तौर पर भी उनका रिकॉर्ड शानदार रहा। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया को 1999 वनडे वर्ल्ड कप जिताया और टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के सबसे प्रभावशाली दौर का नेतृत्व किया।

#5. रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया)

इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के ही एक और दिग्गज रिकी पोंटिंग हैं। पोंटिंग ने 8 दिसंबर 1995 को श्रीलंका के खिलाफ पर्थ में टेस्ट डेब्यू किया था। उनका आखिरी टेस्ट 2012 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पर्थ में आया। पोंटिंग ने 168 टेस्ट मैचों की 287 पारियों में 13,378 रन बनाए। उनका औसत 51.85 रहा और उनका सर्वोच्च स्कोर 257 रन था। टेस्ट करियर में उन्होंने 41 शतक और 62 अर्धशतक लगाए। इसके अलावा उन्होंने 196 कैच भी पकड़े और गेंदबाजी में 5 विकेट लिए।

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 333 लेख

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में