100 टेस्ट विकेट… और टूट गया 100 साल का वर्ल्ड रिकॉर्ड! रॉबिन्सन ने रचा इतिहास
टेस्ट क्रिकेट इतिहास में पिछले 100 साल में जो कारनामा कोई नहीं कर सका, वो कमाल इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ऑली रॉबिन्सन ने किया है और इतिहास में अपना नाम दर्ज करवा लिया।

Ollie Robinson 100 Test Wickets: क्रिकेट के इतिहास में कुछ रिकॉर्ड ऐसे होते हैं, जिन्हें टूटने में साल नहीं बल्कि पूरी एक सदी लग जाती है। अब एक ऐसा ही ऐतिहासिक रिकॉर्ड ध्वस्त हो गया है, जहां एक गेंदबाज ने अपने करियर के 100 टेस्ट विकेट पूरे करते ही ऐसा कारनामा कर दिखाया, जिसने दिग्गजों को भी पीछे छोड़ दिया। ये कारनामा इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ओली रॉबिन्सन ने किया है और इसके साथ ही उन्होंने टीम इंडिया के दिग्गज तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को भी पीछे छोड़ दिया है।
ऑली रॉबिन्सन ने टेस्ट में रचा इतिहास
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ऑली रॉबिन्सन ने टेस्ट क्रिकेट में इतिहास रचते हुए एक ऐसा मुकाम हासिल कर लिया है, जो करीब एक सदी से किसी गेंदबाज के नाम नहीं था। पाकिस्तान के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज में रॉबिन्सन अपनी धारदार गेंदबाजी से लगातार बल्लेबाजों के लिए मुश्किलें खड़ी कर रहे हैं। बर्मिंघम में खेले जा रहे सीरीज के तीसरे टेस्ट में उन्होंने अपने टेस्ट करियर के 100 विकेट पूरे कर लिए।
अपने टेस्ट करियर के 100 विकेट लेकर किया खास कारनामा
इस खास उपलब्धि के साथ रॉबिन्सन ने न सिर्फ अपने नाम एक बड़ा व्यक्तिगत रिकॉर्ड दर्ज कराया, बल्कि एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए क्रिकेट जगत का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। उनकी इस उपलब्धि ने उन्हें उन चुनिंदा गेंदबाजों की फेहरिस्त में पहुंचा दिया है, जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में बेहद कम समय में 100 विकेट का आंकड़ा छुआ है।
यह भी पढ़े- वनडे क्रिकेट डेब्यू मैच में सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले टॉप-6 बल्लेबाज, लिस्ट में एक ही टीम के 3 बल्लेबाज
पिछले 100 साल में सबसे शानदार औसत से 100 विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज
इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और ऑली रॉबिन्सन ने कप्तान के इस निर्णय को सही साबित करने में जरा भी देर नहीं लगाई। पारी के तीसरे ही ओवर में रॉबिन्सन ने पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज सैम अयूब को LBW आउट कर पवेलियन भेज दिया। इस विकेट के साथ ही उन्होंने अपने टेस्ट करियर में 100 विकेट पूरे कर लिए। रॉबिन्सन ने यह ऐतिहासिक उपलब्धि महज 24 टेस्ट मैचों में हासिल की, लेकिन उनके रिकॉर्ड की असली खासियत सिर्फ विकेटों की संख्या नहीं, बल्कि उस गति और औसत में छिपी है, जिसके साथ उन्होंने यह मुकाम हासिल किया। इतनी कम पारियों में 100 टेस्ट विकेट का आंकड़ा छूकर रॉबिन्सन ने तेज गेंदबाजी के इतिहास में अपना नाम एक खास मुकाम पर दर्ज करा दिया है।
रॉबिन्सन ने जसप्रीत बुमराह छोड़ा पीछे, 19.34 की औसत से 100 विकेट पूरे
ऑली रॉबिन्सन ने 100 टेस्ट विकेट का यह ऐतिहासिक आंकड़ा महज 19.34 के शानदार गेंदबाजी औसत के साथ हासिल किया है। पिछले 100 वर्षों के टेस्ट क्रिकेट इतिहास में 100 विकेट पूरे करने वाले गेंदबाजों में यह सबसे कम गेंदबाजी औसत है। इस असाधारण प्रदर्शन के साथ रॉबिन्सन ने भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने 100 टेस्ट विकेट का आंकड़ा 19.79 के औसत के साथ हासिल किया था। यानी रॉबिन्सन ने बुमराह से भी बेहतर औसत के साथ यह मुकाम हासिल कर नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।