क्या बदल जाएगा RCB टीम का नाम?नए मालिक आर्यमन बिड़ला ने खोल दिया राज
आदित्य बिड़ला ग्रुप की अगुवाई वाले कंसोर्टियम ने RCB की 100 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदकर फ्रेंचाइजी की कमान अपने हाथों में ले ली है। यह डील यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड के साथ करीब 16,706 करोड़ रुपये में हुई है।

Will the name of the RCB team change: क्रिकेट वर्ल्ड में इंडियन प्रीमियर लीग सबसे चर्चित टूर्नामेंट में से एक है। इस मेगा टी20 लीग की सबसे हाई प्रोफाइल और फैंस की हॉट फेवरेट टीम की बात करें तो ये रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू है। विराट कोहली इस टीम की ब्रांड वेल्यू अलग ही लेवल पर पहुंच गई है। आज क्रिकेट गलियारों में RCB के नाम से कोई अनजान नहीं है, लेकिन इस फ्रेंचाइजी के साथ नए मालिक के जुड़ने के बाद क्या अब ये नाम रहेगा या बदल जाएगा, ये एक बड़ा सवाल है।
क्या अब नए मालिक के साथ बदल जाएगा RCB का नाम?
जिस नाम के साथ RCB ने इस ब्लॉकबस्टर टी20 लीग में अपनी पहचान बनाई, क्या अब वही नाम इतिहास बनने वाला है? 16,700 करोड़ रुपये से ज्यादा की मेगा डील के बाद फ्रेंचाइजी की कमान नए मालिकों के हाथ में पहुंच चुकी है और आर्यमान बिड़ला को चेयरमैन की जिम्मेदारी संभालने जा रहे हैं। इस फ्रेंचाइजी को इसी साल आईपीएल के दौरान आर्यमान बिड़ला के आदित्य बिड़ला ग्रुप के साथ ही 4 बड़ी कंपनियों ने खरीद लिया। इसके बाद अब क्या वो इस टीम का नाम बदलने का फैसला लेंगे?
नए ओनर आर्यमान बिड़ला ने नाम बदलने को लेकर दिया बयान
आईपीएल के पिछले लगातार 2 खिताब अपने नाम करने वाली विराट कोहली फेम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू यानी RCB के नाम बदलने को लेकर आर्यमान बिड़ला ने बड़ा बयान दिया है। जिन्होंने साफ कर दिया है कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की टीम के नाम में किसी तरह से कोई बदलाव नहीं किया जाएगा और ये टीम इसी से पहचानी जाएगी।
नहीं बदलेगा टीम का नाम, यह एक ब्रांड है- आर्यमान बिड़ला
रेव स्पोर्ट्स के अनुसार, इस फ्रेंचाइजी के नए ओनर आर्यमान बिरला से उनकी टीम के नाम को बदलने को लेकर सवाल किया गया, लेकिन आर्यमान ने बड़ी शालीनता के साथ कहा कि,“रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का नाम नहीं बदलेगा। यह एक बहुत बड़ा ब्रांड है और हमें यह नाम पसंद है।” वहीं कुछ समय पहले आर्यमान बिड़ला की बहन अनन्या बिरला ने भी नाम में कोई परिवर्तन नहीं होने का संकेत दिया था।
यह भी पढ़े- ये क्या किया तूने!’ धोनी के संन्यास के कुछ घंटे बाद रैना ने भी लिया फैसला, अब खुला बड़ा राज
आदित्य बिड़ला ग्रुप ने 16706 करोड़ रूपये में खरीदी है टीम
आदित्य बिड़ला ग्रुप की अगुवाई वाले कंसोर्टियम ने RCB की 100 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदकर फ्रेंचाइजी की कमान अपने हाथों में ले ली है। यह डील यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड (USL) के साथ करीब 16,706 करोड़ रुपये में हुई है। इस कंसोर्टियम में टाइम्स ऑफ इंडिया, बोल्ट ग्रुप और ब्लैकस्टोन भी शामिल हैं। हालांकि, मालिक बदलने के बावजूद RCB फैंस को फिलहाल किसी बड़े बदलाव की चिंता करने की जरूरत नहीं है। नए मालिकों ने साफ कर दिया है कि फ्रेंचाइजी के नाम 'RCB' में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।




