CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▬ +0.00%M3691 WP vs ROC▬ +0.00%M3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▬ +0.00%M3691 WP vs ROC▬ +0.00%M3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%
ताजा खबर

RCB vs GT Head-to-Head Record: किस टीम का पलड़ा है भारी, रिकॉर्ड्स देखकर उड़ जाएंगे होश

RCB vs GT Head-to-Head Record 2026: जानिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच अब तक खेले गए मुकाबलों में किस टीम का दबदबा रहा है। यहां देखें जीत-हार के आंकड़े, रिकॉर्ड्स और किस टीम का पलड़ा भारी नजर आ रहा है।

CF
द्वाराCW Fantasy Hindi
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
RCB vs GT Head-to-Head Record
RCB vs GT Head-to-Head Record

RCB vs GT Head-to-Head Record: IPL 2026 के पहले क्वालीफायर मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना गुजरात टाइटन्स से होगा। यह मुकाबला मंगलवार की शाम धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में खेला जाएगा। रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु अभी तक टूर्नामेंट की सबसे मजबूत टीम बनकर उभरी है। हालांकि टीम ने अपना पिछला मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद से हारा है। वहीं गुजरात टाइटंस अंक तालिका में दूसरे स्थान पर रही है।

टीम ने पिछले 5 में से 4 मुकाबलों में जीत दर्ज की है। जीतने वाली टीम सीधे-सीधे टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश कर जाएगी जबकि हारने वाली टीम को एक मौका और दिया जाएगा। इस महत्वपूर्ण मुकाबले से पहले दोनों टीमें जमकर अभ्यास कर रही हैं और HPCA के मैदान के हिसाब से अपनी रणनीति बनाने में जुटी है। इस सीजन में दोनों टीमें तीसरी बार एक दूसरे का सामना करेंगी। हम इस लेख में मौजूदा आंकड़ों के हिसाब से जानने की कोशिश करते हैं कि किस टीम का पलड़ा भारी रह सकता है।

RCB vs GT Pitch Report - HPCA स्टेडियम में बरसेंगे रन या चलेगा गेंदबाज़ों का जादू? जानें किस टीम का पलड़ा भारी

RCB vs GT मैच डिटेल्स:

  • सीरीज/टूर्नामेंट: IPL 2026
  • मैच: RCB vs GT
  • तारीख:  26 मई 2026
  • मैच शुरू होने का समय:07:30 PM IST
  • स्टेडियम: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, धर्मशाला
  • लाइव स्कोर: cricketwinner.com
  • लाइव स्ट्रीमिंग: जियो हॉटस्टार

RCB vs GT Head-to-Head Record: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाए गुजरात टाइटन्स हेड टू हेड रिकॉर्ड:

दोनों टीमों के बीच अब तक IPL में 8 मुकाबले खेले गए हैं जिसमें दोनों टीमें 4-4 मुकाबले जीतकर अभी तक बराबरी पर रही है। दोनों टीमें इस सीजन में पहले भी एक दूसरे के खिलाफ 2 मुकाबले खेल चुकी हैं, जिसमें दोनों टीमों ने 1-1 मुकाबले में जीत दर्ज की थी। इससे पहले IPL 2025 में दोनों टीमों के बीच खेले गए मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु को 8 विकेट से हराया था।

कुल मुकाबले 8
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु   4
गुजरात टाइटन्स 4
टाई 0
बेनतीजा 0

हालिया प्रदर्शन – पिछले 5 मैच

टीम RCB फॉर्म
RCB हालिया फॉर्म: L, W, W, W, L

टीम GT फॉर्म
GT हालिया फॉर्म: W, L, W, W, W

 

दोनों टीमों का स्क्वाॅड 

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु स्क्वाॅड:

रजत पाटीदार(कप्तान), विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, टिम डेविड, जितेश शर्मा(विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, क्रुणाल पंड्या, जोश हेज़लवुड, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्‍वर कुमार, सुयश शर्मा, रसिख दार सलाम, कनिष्क चौहान, स्वप्निल सिंह, जॉर्डन कॉक्स, अभिनंदन सिंह, जेकब बेथेल, रिचर्ड ग्लीसन, मंगेश यादव, सात्विक देसवाल, विक्की ओस्तवाल, फिल साल्ट, विहान मल्होत्रा, यश दयाल, जैकब डफी 

गुजरात टाइटन्स स्क्वाॅड:

साई सुदर्शन, शुबमन गिल(कप्तान), जोस बटलर(विकेट कीपर), निशांत सिंधु, राहुल तेवतिया, वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, प्रसीद कृष्ण, अनुज रावत, कुमार कुशाग्र, ग्लेन फिलिप्स, कुलवंत खेजरोलिया, शाहरुख खान, साईं किशोर, मानव सुथार, कॉनर एस्टरहुइज़न, गुरनूर सिंह बराड़, इशांत शर्मा, जयन्त यादव, अशोक शर्मा, ल्यूक वुड

IPL 2026 Qualifier 1: RCB vs GT महामुकाबले में बन सकते हैं ये अद्भुत रिकॉर्ड, देखें पूरी लिस्ट

डिस्क्लेमर: यह विश्लेषण और भविष्यवाणी टीम के फॉर्म, पिच की स्थिति और उपलब्ध आंकड़ों पर आधारित है। यह केवल जानकारी के उद्देश्य से है और किसी भी परिणाम की गारंटी नहीं देता।

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में