CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▬ +0.00%M3691 WP vs ROC▬ +0.00%M3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▬ +0.00%M3691 WP vs ROC▬ +0.00%M3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%
ताजा खबर

RCB vs GT Qualifier 1 LIVE Telecast: कब, कहां और किस चैनल पर देखें महामुकाबला? जानें पूरी स्ट्रीमिंग डिटेल्स

RCB vs GT Qualifier 1 LIVE Telecast 2026: जानिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस क्वालिफायर-1 मुकाबला कब और कहां खेला जाएगा। साथ ही देखें लाइव टेलीकास्ट, ऑनलाइन स्ट्रीमिंग और मैच टाइमिंग की पूरी जानकारी।

CF
द्वाराCW Fantasy Hindi
प्रकाशित 4 मिनट पढ़ें
RCB vs GT Qualifier 1 LIVE Telecast - JioHotstar
RCB vs GT Qualifier 1 LIVE Telecast - JioHotstar

RCB vs GT Qualifier 1 LIVE Telecast: इंडियन प्रीमियर लीग अब अपने आखिरी चरण में पहुंच चुका है। मंगलवार की शाम से टॉप-4 के मुकाबले शुरू हो रहे हैं जिनमें रोमांच चरम सीमा पर होगा। पहले क्वालीफायर मुकाबले में रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की टक्कर गुजरात टाइटन्स के साथ होगी। रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु लीग मैचो के दौरान अंक तालिका में पहले स्थान पर रही है। अनुभाई खिलाड़ी विराट कोहली, रजत पाटीदार और तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार टीम के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं, जिससे इस टीम की ताकत का पता लगता है। 

दूसरी ओर,कप्तान शुबमन गिल की अगुवाई में खेल रही गुजरात टाइटंस अंक तालिका में दूसरे स्थान पर रही है। हालांकि दोनों टीमों ने 14 में से 9 मुकाबले में जीत दर्ज की है, लेकिन बेहतर रन रेट के कारण बेंगलुरु गुजरात से एक कदम ऊपर है। गुजरात टाइटंस की तरफ से पर्पल कैप होल्डर साई सुदर्शन टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज है, तो वहीं कप्तान शुबमन गिल ने भी शानदार बल्लेबाजी की है। दोनों टीमों के बीच इस महत्वपूर्ण मुकाबले में दर्शकों को एक रोमांचक संघर्ष देखने को मिल सकता है।

RCB vs GT Pitch Report - HPCA स्टेडियम में बरसेंगे रन या चलेगा गेंदबाज़ों का जादू? जानें किस टीम का पलड़ा भारी

RCB vs GT Qualifier 1 LIVE Telecast: टीवी पर लाइव मैच कहां देखें?

रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु और गुजरात टाइटन्स के बीच होने वाले इस रोमांचक मुकाबले का आनंद सभी प्रशंसक अपने पूरे परिवार के साथ बैठकर टीवी पर ले सकते हैं। IPL मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा।

स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क हिंदी और इंग्लिश भाषा के साथ आपको अपनी मनपसंद क्षेत्रीय भाषाओं के साथ मैच देखने की सुविधा प्रदान करता है, जो कि मुकाबले के आनंद को दोगुना कर देता है। इस मंगलवार आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ टीवी पर बैठकर मैच का अनुभव ले सकते हैं।

मोबाइल और लैपटॉप पर कहां देखें मैच?

दर्शकों के लिए अपने मोबाइल या लैपटॉप पर भी मैच देखने की सुविधा उपलब्ध रहेगी। जो लोग किसी कारणवश टीवी पर मुकाबला नहीं देख सकते, वे मोबाइल पर मैच का आनंद ले सकते हैं। बेंगलुरु बनाम गुजरात का मैच जियो हॉटस्टार पर लाइव स्ट्रीमिंग किया जाएगा।

लेकिन इसके लिए आपको सब्सक्रिप्शन की जरूरत होगी, लेकिन कुछ मिनट तक आप मैच का आनंद फ्री में ले सकते हैं। वहीं, जो लोग ऑफिस या टीवी से दूर हैं और उनके पास लैपटॉप उपलब्ध हैं तो जियो हॉटस्टार की वेबसाइट पर जाकर भी मैच का लुत्फ उठा सकते हैं। जिओ हॉटस्टार पर उपलब्ध क्षेत्रीय भाषाओं की कमेंट्री दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय है।

किसका रहेगा पलड़ा भारी?

दोनों टीमे इससे पहले एक-एक बार आईपीएल की ट्रॉफी जीत चुकी है। मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु ने पिछले सीजन में आईपीएल की ट्रॉफी जीती थी तो गुजरात टाइटंस हार्दिक पांड्या की कप्तानी में 2022 के सीजन की विजेता रह चुकी है। दोनों टीमों के दरमियान IPL के इतिहास में अब तक 8 मुकाबले खेले गए हैं जिनमें दोनों टीमे 4-4 मुकाबले जीतकर बराबरी पर खड़ी है। जिस तरह से इस सीजन में गुजरात टाइटंस ने वापसी की है और टीम के बल्लेबाज शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं उसे देखकर लगता है कि इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस रॉयल चैलेंज बेंगलुरु पर भारी पड़ सकती है।

यह भी पढ़ें: IPL 2026 Qualifier 1: RCB vs GT महामुकाबले में बन सकते हैं ये अद्भुत रिकॉर्ड, देखें पूरी लिस्ट

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में