ताजा खबर

रोहित शर्मा के साथ 2017 में क्या हुआ था? करियर तबाह होने का मंडराया था खतरा!

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा आज सबसे बड़े सुपरस्टार में से एक हैं, लेकिन 8 साल पहले एक चोट की वजह से उनका करियर खत्म होने के कगार पर पहुंच गया था।

KK
द्वाराKalpesh Kalal
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
Rohit Sharma's career
Rohit Sharma's career

Rohit Sharma's career: क्रिकेट की दुनिया में कुछ खिलाड़ी ऐसे होते हैं, जिनकी कामयाबी देखकर लगता है कि उनके लिए हर मुश्किल आसान है। रोहित शर्मा भी उन्हीं में से एक हैं। अपने लंबे छक्कों, शानदार शतकों और कप्तानी से दुनिया भर में पहचान बनाने वाले हिटमैन के करियर में भी एक ऐसा दौर आया था, जब उनका भविष्य मुश्किल में पड़ सकता था।

2017 में जब रोहित के करियर पर लग जाता फुलस्टॉप

साल 2017 में हुई एक घटना से उनके करियर पर ब्रेक लगने का खतरा मंडराने लगा था। वक्त बीतता गया, रोहित ने कई बड़ी उपलब्धियां हासिल कीं, लेकिन उस घटना से जुड़ा दर्द और उसका सिलसिला लंबे समय तक चर्चा में रहा। आखिर 2017 में ऐसा क्या हुआ था, जिसने रोहित शर्मा के करियर पर संकट खड़ा कर दिया? और क्यों आठ साल बाद भी यह कहानी अहम बनी हुई है?

हमें अपने विश्वसनीय स्रोत के रूप में जोड़ेंहमारी कवरेज सबसे पहले पाने के लिए Google पर Cricket Winner को फ़ॉलो करें।
★ Cricket Winner जोड़ें

रोहित शर्मा के साथ हुई 8 साल पहले की चोट का खुलासा

टीम इंडिया के पूर्व स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग कोच सोहम देसाई ने रोहित शर्मा के करियर से जुड़ा एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि साल 2017 में हिटमैन को ऐसी चोट लगी थी, जो उनके क्रिकेट करियर को भी खत्म कर सकती थी। सोहम देसाई ने प्रशांत देसाई के साथ एक पॉडकास्ट में रोहित के करियर के उस मुश्किल दौर का जिक्र किया।

2017 की चोट ने बढ़ाई थी रोहित की मुश्किलें

टीम इंडिया के पूर्व स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग कोच सोहम देसाई के मुताबिक, रोहित शर्मा को साल 2017 में हैमस्ट्रिंग और हिप फ्लेक्सर से जुड़ी गंभीर समस्या हुई थी। इसके लिए उन्हें सर्जरी भी करानी पड़ी थी। इस चोट ने उनके कूल्हे के आसपास के हिस्से को कमजोर कर दिया था। देसाई के अनुसार, यह समस्या रोहित के क्रिकेट करियर के लिए बड़ा खतरा बन सकती थी।

यह भी पढ़े- बतौर कप्तान विराट कोहली के 3 रिकॉर्ड, जिन्हें तोड़ने के लिए तरस जाएंगे बड़े-बड़े दिग्गज!

चैंपियंस ट्रॉफी के बाद हुई थी सर्जरी

सोहम देसाई ने बताया कि रोहित शर्मा की यह परेशानी 2017 चैंपियंस ट्रॉफी के बाद सामने आई थी। इस टूर्नामेंट के फाइनल में भारतीय टीम को पाकिस्तान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद रोहित को हैमस्ट्रिंग और हिप फ्लेक्सर की सर्जरी करानी पड़ी। इस चोट के बाद से ही उन्हें अपनी फिटनेस पर लगातार ध्यान देना पड़ता है।

रोहित की फिटनेस पर आलोचना को लेकर क्या बोले देसाई?

रोहित शर्मा की फिटनेस को लेकर होने वाली आलोचना पर सोहम देसाई ने कहा कि लोगों को उनकी चोट के इतिहास को भी समझना चाहिए। उनके मुताबिक, रोहित के लिए कूल्हे का हिस्सा सबसे कमजोर कड़ी है। ऐसे में उन्हें अपनी शारीरिक क्षमता बनाए रखने और चोट से बचने के लिए नियमित रूप से स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करनी पड़ती है।

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 531 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में