ताजा खबर

'सुन रहा हूं कि मैं रिटायर होने वाला हूं...' रोहित शर्मा ने संन्यास की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी!

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा ने अपने को लेकर संन्यास की अफवाह पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने एक टीवी शो के दौरान रिटायरमेंट को लेकर दिलचस्प जवाब दिया है।

KK
द्वाराKalpesh Kalal
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
Rohit Sharma Retirement Rumors
Rohit Sharma Retirement Rumors

Rohit Sharma Retirement Rumors: भारतीय क्रिकेट में जब भी रोहित शर्मा के संन्यास की चर्चा होती है, फैंस के मन में एक ही सवाल उठता है कि आखिर हिटमैन कब तक मैदान पर अपना जलवा दिखाते रहेंगे? पिछले कुछ समय से उनके रिटायरमेंट को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। सोशल मीडिया से लेकर क्रिकेट गलियारों तक उनके संन्यास की खबरें चर्चा का विषय बनी हुई हैं। अब इन अफवाहों पर खुद रोहित शर्मा ने चुप्पी तोड़ी है। हालांकि, हिटमैन ने जिस अंदाज में इस मुद्दे पर अपनी बात रखी, उसे सुनकर आप भी मुस्कुराए बिना नहीं रह पाएंगे।

अपने रिटायरमेंट की अफवाहों पर रोहित शर्मा ने तोड़ी चुप्पी

टीम इंडिया के दिग्गज कप्तान रहे रोहित शर्मा ने एक टीवी शो के दौरान अपने रिटायरमेंट को लेकर पूछे सवाल पर ऐसा जवाब दिया है उनके फैंस ने बड़ी राहत की सांस ली है, क्योंकि रोहित शर्मा ने साफ कर दिया है कि वो अभी कहीं नहीं जा रहे हैं और अगले साल होने वाले वर्ल्ड कप तक आराम से खेलने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

हमें अपने विश्वसनीय स्रोत के रूप में जोड़ेंहमारी कवरेज सबसे पहले पाने के लिए Google पर Cricket Winner को फ़ॉलो करें।
★ Cricket Winner जोड़ें

सोनी पर टीवी शो के दौरान रोहित शर्मा का संन्यास पर आया दिलचस्प जवाब

‘फैमिली फुल हाउस विद रोहित शर्मा’ शो के हालिया एपिसोड में बॉलीवुड के कई सितारे नजर आए, जिनमें अभिनेत्री करिश्मा कपूर और अभिनेता चंकी पांडे भी शामिल थे। शो के दौरान सभी सेलेब्रिटीज ने फैंस के सवालों के दिलचस्प जवाब दिए। इसी बीच एक प्रशंसक ने उनसे पूछा कि उन्होंने अपने बारे में कौन-सी अफवाह सुनी है। इस सवाल पर करिश्मा कपूर ने अपनी डाइट को लेकर चलने वाली चर्चाओं पर बात की, जबकि चंकी पांडे ने अपनी कंजूसी से जुड़ी अफवाह को गलत बताया। सितारों के इन मजेदार जवाबों के बीच रोहित शर्मा के सामने भी अपनी जिंदगी से जुड़ी अफवाह का जिक्र करने का मौका आया, जहां हिटमैन ने अपने संन्यास को लेकर उड़ रही खबरों पर दिलचस्प अंदाज में प्रतिक्रिया दी।

यह भी पढ़े- केएल राहुल का अचानक हुआ ब्रेन फेड! अपने ही बैट से स्टंप उखाड़कर हुए आउट

मैं अपने बारे में अफवाह सुन रहा हूं कि मैं रिटायर होने वाला हूं- रोहित शर्मा

इसी दौरान रोहित शर्मा ने अपने संन्यास को लेकर लगातार उड़ रही अफवाहों पर भी मजेदार अंदाज में चुप्पी तोड़ी। हिटमैन ने साफ संकेत दिया कि फिलहाल उनका संन्यास लेने का कोई इरादा नहीं है। शो में अपने बारे में सुनी गई अफवाहों का जिक्र करते हुए रोहित ने कहा, “मैंने अपने बारे में एक अफवाह सुनी थी, पहले भी सुनी है और अभी भी सुन रहा हूं कि मैं रिटायर होने वाला हूं। मुझे उम्मीद है कि हम तीनों के बारे में ये सभी अफवाहें गलत साबित हुई होंगी।” रोहित के इस बयान ने उनके संन्यास को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच फैंस का ध्यान खींच लिया।

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 531 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में