CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%
ताजा खबर

IND vs WI: रांची में वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास, भारत के खिलाफ 250 का टारगेट किया हासिल; सबसे बड़े रन चेज को दिया अंजाम

रांची में खेले गए दूसरे टी20 में भारत के खिलाफ T20I में सबसे बड़े रन चेज का रिकॉर्ड बनाते हुए वेस्टइंडीज ने 250 के टारगेट का सफलतापूर्वक हासिल करते हुए पांच मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर कर ली।

Abhay Kumar
द्वाराAbhay Kumar
प्रकाशित अपडेट 4 मिनट पढ़ें
IND vs WI 2nd T20I Shai Hope's hundred
IND vs WI 2nd T20I Shai Hope's hundred

भारत और वेस्टइंडीज के बीच रांची में खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में रनों की जमकर बारिश देखने को मिली। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए संजू सैमसन की 82 रन की पारी के दम पर 20 ओवर में 249/5 का विशाल स्कोर खड़ा किया। हालांकि, भारतीय गेंदबाज इस लक्ष्य का बचाव नहीं कर सके और वेस्टइंडीज ने 18.3 ओवर में 4 विकेट खोकर 252 रन बना लिए। मेहमान टीम ने यह मुकाबला 6 विकेट से जीतकर पांच मैचों की टी20 सीरीज में 1-1 की बराबरी की।

संजू सैमसन और ईशान किशन ने दिलाई अच्छी शुरुआत 

टॉस के बाद बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने तेज शुरुआत दिलाई। अभिषेक 12 गेंदों में 20 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद संजू ने ईशान किशन के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 97 रन की साझेदारी हुई।

ईशान ने 22 गेंदों में 43 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और 2 छक्के शामिल रहे।दूसरी तरफ संजू सैमसन ने आक्रामक बल्लेबाजी जारी रखी। उन्होंने 41 गेंदों में 82 रन बनाए, जिसमें 9 चौके और 4 छक्के शामिल थे।

तिलक और अय्यर ने भारत को पहुंचाया 249 रन तक

हालांकि, वह 15वें ओवर में आउट हो गए। शिवम दुबे सिर्फ 7 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जबकि कप्तान श्रेयस अय्यर ने 18 गेंदों में 40 रन की तेज पारी खेली। आखिरी ओवरों में तिलक वर्मा ने वेस्टइंडीज के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। उन्होंने केवल 18 गेंदों में नाबाद 44 रन बनाए। नमन धीर ने भी एक गेंद पर 4 रन का योगदान दिया।

इस तरह भारत ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 249 रन बनाए। वेस्टइंडीज की ओर से रोस्टन चेज ने 24 रन देकर 3 विकेट लिए, जबकि शमर स्प्रिंगर को 2 विकेट मिले।

वेस्टइंडीज की खराब शुरुआत, मयंक ने दिए झटके

250 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने सिर्फ 5 रन के स्कोर पर कामिल पूरन और शिमरॉन हेटमायर के विकेट गंवा दिए। इसके बाद मयंक यादव ने रोवमैन पॉवेल को 24 रन के निजी स्कोर पर आउट कर भारत को तीसरी सफलता दिलाई। इस समय लग रहा था कि भारतीय टीम मुकाबले पर पकड़ बना सकती है।

शाई होप और रदरफोर्ड ने भारतीय गेंदबाजों को किया बेहाल

हालांकि, कप्तान शाई होप और शेरफेन रदरफोर्ड की योजना कुछ और ही थी। दोनों बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों पर दबाव बनाते हुए चौथे विकेट के लिए 120 रन की अहम साझेदारी की। होप ने 45 गेंदों में नाबाद 102 रन बनाए। उनकी पारी में 6 चौके और 9 छक्के शामिल रहे। वहीं, रदरफोर्ड ने केवल 37 गेंदों में 84 रन ठोक दिए, जिसमें 7 चौके और 7 छक्के शामिल थे।

रदरफोर्ड के आउट होने के बाद भी भारतीय टीम को राहत नहीं मिली। रोमारियो शेफर्ड ने 13 गेंदों में नाबाद 34 रन बनाकर मैच को जल्द समाप्त कर दिया। होप और शेफर्ड के बीच पांचवें विकेट के लिए 74 रन की नाबाद साझेदारी हुई। वेस्टइंडीज ने 18.3 ओवर में 252 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।

भारत के खिलाफ सबसे बड़ा सफल रन चेज कर वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास

रांची में 250 रन का लक्ष्य हासिल करके वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़े सफल रन चेज का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। टीम इंडिया ने 249/5 रन बनाए थे, लेकिन कैरेबियाई टीम ने 9 गेंद शेष रहते 252/4 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया।

टी20 इंटरनेशनल में दूसरी पारी में सफल रन चेज के सबसे बड़े स्कोर की बात करें तो दक्षिण अफ्रीका इस सूची में पहले स्थान पर है। उसने 26 मार्च 2023 को सेंचुरियन में वेस्टइंडीज के खिलाफ 259/4 रन बनाकर जीत दर्ज की थी। रांची में 252/4 रन बनाने के बाद वेस्टइंडीज इस सूची में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है।

यह भी पढ़ें: वनडे में सबसे ज्यादा ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ जीतने वाले भारतीय खिलाड़ी

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

Abhay Kumar
लेखक

Abhay Kumar

admin · 289 लेख

मैं अभय कुमार, 2 साल के अनुभव के साथ हिंदी क्रिकेट कंटेंट राइटर हूं। IPL, इंटरनेशनल क्रिकेट, मैच रिपोर्ट्स, रिकॉर्ड्स, आंकड़ों और खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस पर आसान, साफ और दिलचस्प भाषा में लिखता हूं। मेरी कोशिश रहती है कि क्रिकेट से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाठकों तक तेज, भरोसेमंद और आकर्षक अंदाज में पहुंचे।

“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में