श्रीलंका में टेस्ट से पहले कप्तान गिल का देशभक्ति वाला अंदाज, हेड कोच गंभीर के साथ तिरंगा फहराकर दिया खास संदेश
भारत में आज 80वें स्वतंत्रता दिवस की धूम है, जहां पूरा देश इस सबसे बड़े राष्ट्रीय पर्व को मना रहा है, इसी बीच श्रीलंका में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने भी ध्वजारोहण किया।

Shubman Gill waves the Tricolour in Sri Lanka:आज पूरा भारत स्वतंत्रता दिवस के जश्न में डूबा है। देशभर में तिरंगा शान से लहरा रहा है और हर तरफ देशभक्ति का माहौल है। यह दिन हमें उन वीर स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान की याद दिलाता है, जिनकी कुर्बानी की बदौलत आज हम आजाद हवा में सांस ले रहे हैं। इसी बीच श्रीलंका में टीम इंडिया भी देशभक्ति में लीन होती नजर आई।
श्रीलंका में दिखी स्वतंत्रता दिवस की झलक
श्रीलंका की धरती पर 15 अगस्त को गॉल में पहला टेस्ट मैच शुरू होने से पहले एक ऐसा पल आया, जिसने हर भारतीय का दिल गर्व से भर दिया। मुकाबले की पहली गेंद फेंके जाने से पहले भारतीय कप्तानशुभमन गिल ने तिरंगा फहराकर देश का मान बढ़ाया। कप्तानी की जिम्मेदारी संभाल रहे गिल का यह अंदाज सिर्फ एक औपचारिकता नहीं, बल्कि विदेशी जमीन पर भारत की पहचान और गौरव को सलाम करने वाला खास पल बन गया।
टीम इंडिया में दिखी देशभक्ति की झलक, गिल ने लहराया तिरंगा
शुभमन गिल के साथ टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर भी सलामी देते हुए नजर आए और जैसे ही तिरंगा लहराया वहां मौजूद भारतीय टीम और फैंस के बीच देशभक्ति का माहौल बन गया। इसके बाद भारतीय टीम ने हमारे राष्ट्रगान ‘जन-गन-मन’ एक स्वर में गाकर पूरा माहौल खुशनुमा बना दिया।
यह भी पढ़े- VVS लक्ष्मण बनेंगे भारतीय क्रिकेट के ‘सुपर बॉस’? गंभीर और अगरकर भी करेंगे रिपोर्ट
गॉल में टीम इंडिया ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का फैसला
भारतीय क्रिकेट टीम हमारे देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर श्रीलंका के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज करने उतरी है। गॉल में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है और एक मजबूत प्लेइंग-11 उतारी है।
3 स्पिनर्स के साथ उतरी भारतीय टीम
टीम में 3 प्रमुख स्पिनर्स कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा और मानव सुथार को एकसाथ मौका दिया गया है, तो वहीं वॉर्म-अप मैच में शतक लगाने वाले देवदत्त पडिक्कल को नंबर-3 के लिए चुना है। वहीं साई सुदर्शन के रिप्लेसमेंट के तौर पर चुने गए सरफराज खान की यहां प्लेइंग-11 में जगह नहीं बन सकी है।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत की प्लेइंग-11: यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, ध्रुव जुरेल, मानव सुथार, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा
श्रीलंका की प्लेइंग-11: लाहिरू उदारा, निशान मदुश्का, दिनेश चंडीमल, कामिन्दु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), सोनल दिनुशा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), केशरा नुवांथा, प्रभात जयसूर्या, लाहिरू कुमारा, असिथा फर्नांडो




