CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%
ताजा खबर

IND vs SL 2nd Test: सिंहली स्पोर्ट्स क्लब की पिच का हाल

SL vs IND दूसरे टेस्ट से पहले जानें सिंहली स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड का इतिहास, प्रमुख रिकॉर्ड और यहां खेले गए यादगार मुकाबलों की पूरी जानकारी।

CF
द्वाराCW Fantasy Hindi
प्रकाशित अपडेट 3 मिनट पढ़ें
IND vs SL 2nd Test - SSC Ground Colombo
IND vs SL 2nd Test - SSC Ground Colombo

IND vs SL 2nd Test: भारत और श्रीलंका के बीच खेली जा रही टेस्ट श्रृंखला का दूसरा मैच कोलंबो में खेला जाएगा। भारत ने पहले मैच में श्रीलंका को 165 रन के बड़े अंतर से हराया है। भारत की तरफ से इस मैच में देवदत्त पडिक्कल, मानव सुथार और केएल राहुल ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। भारतीय टीम इस दूसरे टेस्ट मैच को जीतकर WTC 2025-27 में अपनी उम्मीदें कायम रखना चाहेगी। इस दूसरे टेस्ट मैच से पहले आइए जानते हैं सिंहली स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड की पिच का मिजाज? पेसर्स या स्पिनर्स में से किसका रहेगा दूसरे टेस्ट में दबदबा? इन सभी सवालों का जवाब आपको हमारे लेख में आगे मिलेगा।

यह भी पढ़ें: कोलंबो में फिर बजेगा टीम इंडिया का डंका? 15 साल पुराना रिकॉर्ड खोल रहा जीत का राज

IND vs SL 2nd Test: दूसरे टेस्ट से पहले जानें SSC ग्राउंड का इतिहास

श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में सिंहली स्पोर्ट्स क्लब (SSC) ग्राउंड का क्रिकेट इतिहास काफी पुराना और गौरवशाली रहा है। लगभग 10000 दर्शक क्षमता वाले इस ग्राउंड में पहला टेस्ट मैच 1984 में खेला गया था, जो ड्रॉ रहा था। वहीं, इस मैदान पर आखिरी टेस्ट पिछले साल श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच खेला गया, जिसमें मेजबान टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक पारी और 78 रन से जीत दर्ज की थी।

SSC ग्राउंड को श्रीलंका का लॉर्ड्स भी कहा जाता है। साल 1952 में सिंहली स्पोर्ट्स क्लब ने मैटलैंड प्लेस (सिनामन गार्डन्स) में करीब 20 एकड़ जमीन हासिल की थी। यह जगह पहले द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान अलाइड फोर्सेज के एयरबेस के रूप में इस्तेमाल होती थी। बाद में इसी जगह पर सिंहली स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड को विकसित किया गया। वहीं, 1956 में यहां पवेलियन का निर्माण किया गया।

IND vs SL Pitch Report: सिंहली स्पोर्ट्स क्लब की पिच का हाल

SSC ग्राउंड की पिच का मिजाज पारंपरिक एशियाई पिचों जैसा ही होता है। यहां टेस्ट मैच के शुरुआती 2 दिनों में बल्लेबाजी थोड़ी आसान नज़र आई है। सीमित उछाल और ठोस सतह होने के कारण स्पिन गेंदबाजों को पिच से कुछ खास मदद नहीं मिलती। हालांकि जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है सतह टूटने लगती है और मैच के चौथे और पांचवें दिन बल्लेबाजी करना चुनौती पूर्ण नजर आया है। इसी वजह से टॉस जीतने वाले कप्तान का फैसला पहले बैटिंग का हो सकता है। इस मैदान पर खेले गए पिछले 20 टेस्ट मैचों के आंकड़े इस प्रकार हैं:

पहले बल्लेबाजी पर जीत का प्रतिशत  35%
पहले गेंदबाजी पर जीत का प्रतिशत 25%
पहली पारी का औसत स्कोर  344
दूसरी पारी का औसत स्कोर 375
तीसरी पारी का औसत स्कोर 269
चोथी पारी का औसत स्कोर 159
पिच अनुकूल स्पिनर्स के लिए अनुकूल (66%)
उच्चतम स्कोर 756-5
न्यूनतम स्कोर 89-10

यह भी पढ़ें: SL vs IND Dream11 Prediction, 2nd Test- पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11 और फेंटेसी टीम

टैग:IndiaSri Lanka
हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में