CSE
Toss Index457.2 +2.89%Match Index1,119.0 +0.94%TIX-SLTO26115.2 +6.66%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3631 ABF vs JK +0.94%M3630 ZIM vs AUS +4.27%M3629 JPN vs HK +0.00%M3628 ENG vs SL +4.27%M3627 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3626 JPN vs HK +4.27%M3625 JK vs GAW −4.30%M3624 ZIM vs AUS +1.77%M3623 GAW vs ABF −4.48%M3622 ENG vs SL +4.27%Toss Index457.2 +2.89%Match Index1,119.0 +0.94%TIX-SLTO26115.2 +6.66%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3631 ABF vs JK +0.94%M3630 ZIM vs AUS +4.27%M3629 JPN vs HK +0.00%M3628 ENG vs SL +4.27%M3627 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3626 JPN vs HK +4.27%M3625 JK vs GAW −4.30%M3624 ZIM vs AUS +1.77%M3623 GAW vs ABF −4.48%M3622 ENG vs SL +4.27%
ताजा खबर

ENG vs IND 4th T20I: ब्रिस्टल में भारत का शर्मनाक प्रदर्शन, इंग्लैंड के खिलाफ पहली टी20 सीरीज हार; कप्तान अय्यर की पारी गई बेकार

ब्रिस्टल में खेले गए चौथे टी20 मैच में इंग्लैंड ने 9 विकेट से बड़ी जीत दर्ज करते हुए पांच मैचों की टी20 सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली। इस तरह भारत को पहली बार इंग्लिश टीम के खिलाफ सबसे छोटे फॉर्मेट में सीरीज हार का सामना करना पड़ा।

ENG vs IND 4th T20I
ENG vs IND 4th T20I

ENG vs IND 4th T20I: ब्रिस्टल में भारत के खिलाफ खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में इंग्लैंड ने 37 गेंदों के शेष रहते 9 विकेट से बड़ी जीत दर्ज की। इंग्लैंड ने लगातार तीसरी जीत से पांच मैचों की टी20 सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली, साथ ही भारत के खिलाफ पहली बार सबसे छोटे फॉर्मेट की सीरीज जीतने का भी कारनामा किया। वहीं, भारत को कप्तान श्रेयस अय्यर की कप्तानी में लगातार पांचवीं हार का सामना करना पड़ा। 

काउंटी ग्राउंड में हुए मैच की बात करें तो पहले खेलते हुए भारतीय टीम बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रही। 20 ओवर में टीम इंडिया ने 7 विकेट खोकर 158 रन बनाए। जवाब में 159 के टारगेट का पीछा करते हुए इंग्लैंड ने कप्तान हैरी ब्रूक और फिल साल्ट की नाबाद अर्धशतकीय पारियों की मदद से आसानी के साथ 13.5 ओवर में ही 1 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। 

भारत का टॉप ऑर्डर धराशाई, कप्तान अय्यर ने बचाई लाज 

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही। वैभव सूर्यवंशी 10 गेंदों में 15 रन ही बना पाए और लगातार तीसरे मैच में फ्लॉप साबित हुए। वैभव को एक बार फिर जोफ्रा आर्चर ने ही आउट किया। ईशान किशन का खराब फॉर्म जारी रहा और वह भी 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। अभिषेक शर्मा ने 16 रनों की पारी खेली। 

इसके बाद, कप्तान श्रेयस अय्यर ने शिवम दुबे के साथ (22) के साथ अर्धशतकीय साझेदारी करते हुए स्कोर को 100 के पार पहुंचाया। लगा कि अब यह जोड़ी तेजी से रन बनाएगी लेकिन दुबे आउट हो गए। हालांकि, कप्तान श्रेयस अय्यर ने आखिरी तक मोर्चा संभाले रखा और 80 रनों की नाबाद पारी खेली। आखिरी में तिलक वर्मा (11) और वाशिंगटन सुंदर (5) तेजी से रन बनाने में नाकाम रहे। इंग्लैंड की तरफ से जोफ्रा आर्चर और जोश टंग ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट लिए। 

ब्रूक और साल्ट ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से इंग्लैंड को दिलाई आसान जीत 

लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की शुरुआत भी खराब रही और जोस बटलर 8 रन बनाकर तीसरे ही ओवर में 13 के स्कोर पर आउट हो गए। यहां से फिल साल्ट के साथ कप्तान हैरी ब्रूक की तूफानी पारी देखने को मिली। इन दोनों ने भारतीय गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाने का काम किया। इनके बीच 146 रनों की अविजित साझेदारी हुई और इंग्लैंड ने 14वें ओवर में ही मैच जीत लिया। ब्रूक ने 79* और साल्ट ने 59* रन बनाए। टीम इंडिया की तरफ से एकमात्र विकेट अर्शदीप सिंह को मिला। 

यह भी पढ़ें: हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती ENG vs IND टी20 सीरीज से क्यों हुए बाहर?

लेखक के बारे में

Abhay Kumar
लेखक

Abhay Kumar

admin · 263 लेख

मैं अभय कुमार, 2 साल के अनुभव के साथ हिंदी क्रिकेट कंटेंट राइटर हूं। IPL, इंटरनेशनल क्रिकेट, मैच रिपोर्ट्स, रिकॉर्ड्स, आंकड़ों और खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस पर आसान, साफ और दिलचस्प भाषा में लिखता हूं। मेरी कोशिश रहती है कि क्रिकेट से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाठकों तक तेज, भरोसेमंद और आकर्षक अंदाज में पहुंचे।

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में