CSE
Toss Index467.7 +2.39%Match Index1,063.2 +4.27%TIX-CPL2651.7 −4.41%TIX-ATOZ26102.5 −0.01%TIX-SLTO26115.2 +6.66%Sri Lanka tour of England 2026 · CSXM3630 ZIM vs AUS +0.00%M3629 JPN vs HK +0.00%M3628 ENG vs SL +4.27%M3627 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3626 JPN vs HK +4.27%M3625 JK vs GAW −4.30%M3624 ZIM vs AUS +1.77%M3623 GAW vs ABF −4.48%M3622 ENG vs SL +4.27%M3621 AFG vs IND +2.60%Toss Index467.7 +2.39%Match Index1,063.2 +4.27%TIX-CPL2651.7 −4.41%TIX-ATOZ26102.5 −0.01%TIX-SLTO26115.2 +6.66%Sri Lanka tour of England 2026 · CSXM3630 ZIM vs AUS +0.00%M3629 JPN vs HK +0.00%M3628 ENG vs SL +4.27%M3627 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3626 JPN vs HK +4.27%M3625 JK vs GAW −4.30%M3624 ZIM vs AUS +1.77%M3623 GAW vs ABF −4.48%M3622 ENG vs SL +4.27%M3621 AFG vs IND +2.60%
ताजा खबर

ENG vs IND: चौथे T20I में 2 बड़े बदलाव! संजू-सुंदर की वापसी, ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की Playing XI

ENG vs IND 4th T20I: ब्रिस्टल में 9 जुलाई को इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले चौथे टी20आई के लिए संजू सैमसन और वाशिंगटन सुंदर की वापसी हो सकती है। जानें मुकाबले के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन।

India's probable playing XI For ENG vs IND 4th T20I
India's probable playing XI For ENG vs IND 4th T20I

India's predicted playing XI for Bristol T20I: टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन भारत का हालिया प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। आयरलैंड में दो मैचों की टी20 सीरीज में क्लीन स्वीप का सामना करने वाली भारतीय टीम पर इंग्लैंड के खिलाफ भी सीरीज हार का खतरा मंडरा रहा है। पांच मैचों की टी20 सीरीज के पूर्ण हुए दो मुकाबलों में इंग्लैंड ने जीत दर्ज की और 2-0 की बढ़त बना रखी है।

इसी वजह से चौथा टी20 निर्णायक होने वाला है। इस मुकाबले में इंग्लिश टीम ने जीत हासिल की तो फिर सीरीज में अजेय बढ़त ले लेगी। वहीं, भारत के पक्ष में नतीजा रहा तो फिर आखिरी मुकाबले में जीत हासिल कर सीरीज बराबरी पर समाप्त करने का मौका रहेगा। 

ब्रिस्टल में भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टी20

इंग्लैंड और भारत के बीच चौथा टी20 मुकाबला आज यानी गुरुवार, 9 जुलाई को ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड में खेला जाएगा। इस मुकाबले के लिए भारतीय टीम की प्लेइंग XI क्या होगी, इस पर सभी की नजर है। पिछले दो मैचों के खराब प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए दो खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। वहीं, संजू सैमसन और वाशिंटगन सुंदर की एंट्री होने की संभावना है। चलिए आपको संभावित इलेवन के बारे में बताते हैं। 

ईशान और तिलक प्लेइंग XI से बाहर, संजू और सुंदर कर सकते हैं रिप्लेस 

चौथे टी20 मुकाबले के लिए भारत की प्लेइंग XI से विकेटकीपर ईशान किशन और उपकप्तान तिलक वर्मा को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। ईशान ने पिछली पांच पारियों में कुछ खास नहीं किया है। उनके बल्ले से एकमात्र बड़ी पारी 49 रनों की आई, जिसके लिए उन्होंने 40 गेंदों का सामना किया था। लगातार फ्लॉप रहने वाले ईशान की जगह संजू सैमसन को मौका दिया जा सकता है। संजू नंबर-3 पर खेलने का काफी अनुभव रखते हैं। इसी वजह से वो एक अच्छा विकल्प हो सकते हैं। 

वहीं, तिलक वर्मा को बड़ी उम्मीदों के साथ लीडरशिप ग्रुप का हिस्सा बनाया गया था लेकिन जिस तरह का उनका हालिया प्रदर्शन रहा है, उन्हें प्लेइंग XI से बाहर किए जाने की मांग हो रही है। पिछली पांच पारियों में तिलक ने एक अर्धशतक जरूर बनाया है लेकिन उनका स्ट्राइक काफी ज्यादा कम रहा है। वहीं, इंग्लैंड दौरे पर उन्होंने कुछ खास योगदान नहीं दिया है। इसी वजह से उनकी जगह वाशिंगटन सुंदर को लाया जा सकता है, जो बल्लेबाजी में तिलक से बेहतर विकल्प हो सकते हैं। सुंदर गेंदबाजी भी कर लेते हैं, जो एक बोनस साबित हो सकता है। 

इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI

अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), वाशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती

यह भी पढ़ें: ENG vs IND सीरीज के बीच 14 इंटरनेशनल शतक जड़ने वाले बल्लेबाज ने लिया संन्यास, इस मैच के बाद खत्म होगा करियर

लेखक के बारे में

Abhay Kumar
लेखक

Abhay Kumar

admin · 268 लेख

मैं अभय कुमार, 2 साल के अनुभव के साथ हिंदी क्रिकेट कंटेंट राइटर हूं। IPL, इंटरनेशनल क्रिकेट, मैच रिपोर्ट्स, रिकॉर्ड्स, आंकड़ों और खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस पर आसान, साफ और दिलचस्प भाषा में लिखता हूं। मेरी कोशिश रहती है कि क्रिकेट से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाठकों तक तेज, भरोसेमंद और आकर्षक अंदाज में पहुंचे।

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में