CSK vs LSG: उर्विल पटेल ने 13 गेंदों में अर्धशतक जड़कर मचाया कोहराम, जायसवाल के 'वर्ल्ड रिकॉर्ड' की कर ली बराबरी
IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स के उर्विल पटेल ने रचा इतिहास! लखनऊ के खिलाफ मात्र 13 गेंदों में फिफ्टी जड़कर यशस्वी जायसवाल के सबसे तेज आईपीएल अर्धशतक के रिकॉर्ड की बराबरी की।

Urvil Patel Fastest Fifty in IPL: आईपीएल 2026 में रविवार का दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के युवा धाकड़ खिलाड़ी उर्विल पटेल ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ वो कारनामा कर दिखाया है, जिसने पूरे क्रिकेट जगत को हिलाकर रख दिया। उर्विल ने मैदान पर उतरते ही ऐसी आतिशबाजी की कि मात्र 13 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। इसके साथ ही उन्होंने आईपीएल इतिहास की सबसे तेज फिफ्टी के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है.
उर्विल ने लखनऊ के गेंदबाजों की बेरहमी से धुनाई
उर्विल ने लखनऊ के गेंदबाजों को जमकर तोड़ा और मात्र 23 गेंदों पर 65 रनों की धाकड़ पारी खेली। उन्होंने अपनी इस पारी में 2 चौके और 10 गगनचुंबी छक्के लगाए। अपनी इस पारी के दौरान उर्विल ने महज 13 गेंदों पर 50 रनों के आंकड़े को छू लिया था। उर्विल की इस शानदार पारी की मदद से चेन्नई ने लखनऊ के खिलाफ 5 विकेट से जोरदार जीत दर्ज की।
मैच के दौरान उर्विल का अंदाज़ देखकर ऐसा लग रहा था मानो वो पहले ही मन बनाकर आए हों। उन्होंने अपनी पारी में चौकों से ज्यादा छक्कों में डील की। लखनऊ के स्पिनर्स हों या तेज गेंदबाज, उर्विल ने किसी को नहीं बख्शा। उनकी इस तूफानी पारी की बदौलत न केवल चेन्नई ने मैच में अपनी पकड़ मजबूत की, बल्कि फैंस को एक नया 'यंग सुपरस्टार' भी मिल गया।
यशस्वी जायसवाल के क्लब में हुई उर्विल की एंट्री
बता दें कि अब तक आईपीएल में सबसे तेज अर्धशतक जड़ने का वर्ल्ड रिकॉर्ड यशस्वी जायसवाल के नाम दर्ज था। राजस्थान के लिए खेलने वाले जायसवाल ने साल 2023 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ ईडन गार्डन्स में 13 गेंदों में फिफ्टी ठोकी थी।अब करीब तीन साल बाद उर्विल ने लखनऊ के खिलाफ चेपॉक स्टेडियम में उसी करिश्मे को दोहराया और जायसवाल के साथ इस खास सिंहासन पर काबिज हो गए।
यह भी पढ़ें:PBKS vs DC Dream11 Prediction, IPL 2026- मैच 55, पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11 और फेंटेसी टीम
IPL इतिहास की सबसे तेज फिफ्टी जड़ने वाले बल्लेबाज (गेंदों के हिसाब से):
13 गेंदें - यशस्वी जायसवाल (RR) बनाम KKR, 2023
13 गेंदें - उर्विल पटेल (CSK) बनाम LSG, 2026
14 गेंदें - केएल राहुल (PBKS) बनाम DC, 2018
14 गेंदें - पैट कमिंस (KKR) बनाम MI, 2022
14 गेंदें - रोमारियो शेफर्ड (RCB) बनाम CSK, 2025
टैग:


