CSE
Toss Index457.2 +2.89%Match Index1,108.6 +4.27%TIX-CPL2653.2 +2.89%TIX-SLTO26115.2 +6.66%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3631 ABF vs JK +0.00%M3630 ZIM vs AUS +4.27%M3629 JPN vs HK +0.00%M3628 ENG vs SL +4.27%M3627 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3626 JPN vs HK +4.27%M3625 JK vs GAW −4.30%M3624 ZIM vs AUS +1.77%M3623 GAW vs ABF −4.48%M3622 ENG vs SL +4.27%Toss Index457.2 +2.89%Match Index1,108.6 +4.27%TIX-CPL2653.2 +2.89%TIX-SLTO26115.2 +6.66%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3631 ABF vs JK +0.00%M3630 ZIM vs AUS +4.27%M3629 JPN vs HK +0.00%M3628 ENG vs SL +4.27%M3627 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3626 JPN vs HK +4.27%M3625 JK vs GAW −4.30%M3624 ZIM vs AUS +1.77%M3623 GAW vs ABF −4.48%M3622 ENG vs SL +4.27%
ताजा खबर

वैभव के लिए अफगानिस्तान मैच होगा ऐतिहासिक! मैदान पर उतरते ही टूट जाएगा 20 साल पुराना रिकॉर्ड

भारतीय क्रिकेट टीम के लिए जुलाई में वैभव सूर्यवंशी ने अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया है और उन्होंने भारत के लिए सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल में कदम रखने के साथ ही सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा था।

Vaibhav Sooryavanshi Record
Vaibhav Sooryavanshi Record

Vaibhav Sooryavanshi Record: भारतीय क्रिकेटकी नई सनसनी वैभव सूर्यवंशी अब सिर्फ रिकॉर्ड तोड़ने वाले खिलाड़ी नहीं, बल्कि भारतीय क्रिकेट के इतिहास को फिर से लिखने की दहलीज पर खड़े हैं! इंग्लैंड की धरती पर इंटरनेशनल डेब्यू करते ही सचिन तेंदुलकर का दशकों पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त करने वाले इस युवा बल्लेबाज की नजर अब एक और ऐतिहासिक कीर्तिमान पर है।

अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज में अगर वैभव को प्लेइंग इलेवन में जगह मिलती है और वह मैदान पर उतरते हैं, तो वह भारत की धरती पर इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले सबसे युवा भारतीय क्रिकेटर बन जाएंगे।

सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर मचाई थी सनसनी

वैभव सूर्यवंशी ने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 मैच खेलकर अपने इंटरनेशनल करियर की शुरुआत की थी। उस मुकाबले में मैदान पर उतरते ही उन्होंने भारतीय क्रिकेट का इतिहास बदल दिया। वैभव की उम्र उस समय महज 15 साल और 99 दिन थी। इसके साथ ही वह भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए। उन्होंने महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने 1989 में पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट डेब्यू के समय 16 साल और 75 दिन की उम्र में मैदान पर कदम रखा था। सचिन का यह रिकॉर्ड दशकों तक भारतीय क्रिकेट में कायम रहा, लेकिन वैभव ने इसे बेहद कम उम्र में अपने नाम कर लिया।

अब खतरे में पड़ा पीयूष चावला का रिकॉर्ड

अब वैभव की नजर एक और पुराने रिकॉर्ड पर है। इंग्लैंड के खिलाफ उनका पहला इंटरनेशनल मुकाबला विदेशी जमीन पर हुआ था, लेकिन अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में उन्हें भारतीय सरजमीं पर खेलने का मौका मिल सकता है। अगर वह प्लेइंग इलेवन में शामिल होते हैं, तो भारत में भारत के लिए इंटरनेशनल मैच खेलने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन जाएंगे। फिलहाल यह रिकॉर्ड पूर्व भारतीय लेग स्पिनर पीयूष चावला के नाम है। चावला ने 9 मार्च 2006 को मोहाली में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था। उस समय उनकी उम्र 17 साल और 75 दिन थी।

यह भी पढ़े- ODI में कप्तान रहते किसने लगाए सबसे ज्यादा शतक? टॉप-5 में 2 भारतीय दिग्गज भी शामिल

हरभजन और विजय मेहरा भी पीछे छूट जाएंगे

इस रिकॉर्ड की लिस्ट में पीयूष चावला के बाद भारतीय क्रिकेट के दो और बड़े नाम शामिल हैं। हरभजन सिंह ने 1998 को टेस्ट डेब्यू किया था और उस वक्त उनकी उम्र 17 साल और 265 दिन थी। वहीं, विजय मेहरा ने अपना पहला टेस्ट मैच खेला था। उनकी उम्र उस समय 16 साल और 265 दिन थी। यानी वैभव के मैदान पर उतरते ही इन सभी दिग्गजों के रिकॉर्ड पीछे छूट सकते हैं।

इतिहास रचने से बस एक कदम दूर वैभव

15 साल के इस होनहार खिलाड़ी के लिए अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज इसलिए भी बेहद खास होने वाली है, क्योंकि यहां उनके पास भारतीय क्रिकेट में एक और अनोखा रिकॉर्ड दर्ज कराने का मौका होगा। सिर्फ 15 साल की उम्र में अगर वैभव भारतीय जमीन पर भारत के लिए मैदान पर उतरते हैं, तो वह एक ऐसा रिकॉर्ड बना देंगे, जिसे आने वाले वर्षों तक याद किया जाएगा। सचिन तेंदुलकर के बाद अब पीयूष चावला का रिकॉर्ड भी वैभव के निशाने पर है। हालांकि रिकॉर्ड टूटेगा या नहीं, इसका फैसला प्लेइंग इलेवन में उनकी जगह और मुकाबले में उनके उतरने के बाद ही होगा।

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 267 लेख

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में