CSE
Toss Index591.5 −2.25%Match Index643.5 +4.27%TIX-SATO2699.3 −0.73%TIX-CPL2667.7 −2.25%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3602 GAW vs SLK +0.00%M3601 NAM vs SA +4.27%M3600 GAW vs ABF −3.73%M3599 BT vs SLK +2.60%M3598 GAW vs SNP +0.94%M3597 SA vs ZIM +1.77%M3596 ENG-W vs IRE-W +2.27%M3595 BT vs TKR +0.42%M3594 GAW vs JK +2.27%M3593 NAM vs SA +4.27%Toss Index591.5 −2.25%Match Index643.5 +4.27%TIX-SATO2699.3 −0.73%TIX-CPL2667.7 −2.25%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3602 GAW vs SLK +0.00%M3601 NAM vs SA +4.27%M3600 GAW vs ABF −3.73%M3599 BT vs SLK +2.60%M3598 GAW vs SNP +0.94%M3597 SA vs ZIM +1.77%M3596 ENG-W vs IRE-W +2.27%M3595 BT vs TKR +0.42%M3594 GAW vs JK +2.27%M3593 NAM vs SA +4.27%
ताजा खबर

वैभव सूर्यवंशी के लिए BCCI का मास्टरप्लान तैयार, नहीं बनने देंगे ‘वन ईयर वंडर’!

भारतीय क्रिकेट की नई सनसनी वैभव सूर्यवंशी के करियर को आगे परवान चढ़ानें के लिए बीसीसीआई पूरी तरह से तैयार है। बोर्ड ने 15 साल के इस खिलाड़ी के लिए खास प्लान किया है।

Vaibhav Sooryavanshi Team India's Future Plans
Vaibhav Sooryavanshi Team India's Future Plans

Vaibhav Sooryavanshi Team India's Future Plans: भारतीय क्रिकेट को क्या अपना अगला सितारा मिल गया है? महज 15 साल की उम्र में आईपीएल में तहलका मचाने वाले वैभव सूर्यवंशी ने अब इंटरनेशनल क्रिकेट में भी अपनी छाप छोड़नी शुरू कर दी है। लेकिन उनकी कामयाबी के बीच अब BCCI ने उनके भविष्य को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिसने इस युवा खिलाड़ी को लेकर उम्मीदें और बढ़ा दी हैं।

बोर्ड ने साफ संकेत दिया है कि वह वैभव को सिर्फ मौजूदा प्रदर्शन के आधार पर नहीं देख रहा, बल्कि उनके लंबे और शानदार इंटरनेशनल करियर की नींव रखने पर काम कर रहा है। सबसे खास बात यह है कि BCCI ने इस दौरान महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का उदाहरण भी दिया है। 

कम उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में बनाई पहचान

वैभव सूर्यवंशी ने बेहद कम उम्र में क्रिकेट की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है। आईपीएल में शानदार प्रदर्शन के बाद उन्हें भारतीय टीम में भी मौका मिला. आयरलैंड, इंग्लैंड और जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली गई टी-20 सीरीज में वह टीम इंडिया का हिस्सा रहे। जिम्बाब्वे के खिलाफ वैभव ने अपने प्रदर्शन से खासा प्रभावित किया और दिखाया कि बड़े मंच पर भी वह दबाव संभालने की क्षमता रखते हैं।

15 साल की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने के बाद अब उनके नाम के साथ रिकॉर्ड और भविष्य को लेकर चर्चाएं लगातार बढ़ रही हैं. हालांकि, BCCI की चिंता सिर्फ उनके प्रदर्शन तक सीमित नहीं है।

BCCI की अहम बैठक में हुई वैभव के भविष्य पर चर्चा

3 सितंबर को हुई BCCI की अहम बैठक में भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। बैठक के बाद BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने वैभव सूर्यवंशी के भविष्य को लेकर अहम जानकारी दी।

सैकिया ने कहा कि बोर्ड को गर्व है कि इतनी कम उम्र का खिलाड़ी इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहा है। BCCI युवा खिलाड़ियों को लगातार बढ़ावा दे रहा है और वैभव के हर कदम पर नजर रखी जा रही है. बोर्ड चाहता है कि वह कोई गलत कदम न उठाएं और अपने करियर को सही दिशा में आगे बढ़ाएं।

सचिन तेंदुलकर जैसा लंबा करियर चाहते हैं?

देवजीत सैकिया ने वैभव के भविष्य की बात करते हुए सचिन तेंदुलकर और अतीत के महान खिलाड़ियों का उदाहरण दिया. उन्होंने संकेत दिया कि BCCI चाहता है कि वैभव सिर्फ कुछ समय के लिए चमकने वाले खिलाड़ी न बनें, बल्कि लंबे समय तक भारतीय टीम के लिए योगदान दें।

यही वजह है कि बोर्ड उनके प्रदर्शन के साथ-साथ उनके विकास पर भी नजर रख रहा है। इतनी कम उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने के कारण वैभव पर उम्मीदों का दबाव भी लगातार बढ़ेगा। ऐसे में उन्हें सही मार्गदर्शन, पर्याप्त आराम और अपने खेल को विकसित करने का समय देना बेहद जरूरी होगा।

यह भी पढ़े- क्या रोहित शर्मा की वजह से BCCI मीटिंग से दूर रहे अजीत अगरकर? उठे कई बड़े सवाल!

अभी शुरुआत है, लेकिन उम्मीदें बहुत बड़ी

सचिन तेंदुलकर जैसा करियर बनाना किसी भी क्रिकेटर के लिए बेहद बड़ी चुनौती है और वैभव ने अभी अपने सफर की शुरुआत ही की है। लेकिन BCCI के बयान से यह जरूर साफ हो गया है कि बोर्ड उन्हें भविष्य के एक बड़े खिलाड़ी के तौर पर देख रहा है।


देवजीत सैकिया ने कहा कि

"बीसीसीआई को गर्व है कि 15 साल का खिलाड़ी इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहा है। हम सभी युवा खिलाड़ियों को बढ़ावा दे रहे हैं, जो अपनी पहचान इंटरनेशनल लेवल पर बना रहे हैं। बोर्ड वैभव के हर कदम पर नजर रख रही है। हम चाहते हैं कि वह कोई भी गलत कदम नहीं उठाए। हम चाहते हैं कि वैभव या उनके जैसा खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर या अतीत में महान खिलाड़ी बने और भारतीय टीम के लिए लंबे सालों तक योगदान दे सके। इसलिए हम वैभव को गंभीरता से देख रहे हैं। इंटरनेशनल लेवल पर उनके हर कदम पर नजर रखी जा रही है।"

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 274 लेख

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में