अजिंक्य रहाणे ने छोड़ा IPL! अब KKR का नया कप्तान कौन? सबसे बड़ा सस्पेंस!
दिग्गज बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने 30 जुलाई को इंटरनेशनल क्रिकेट के साथ ही सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है। उनके रिटायरमेंट के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी का पद भी खाली हो गया है।

Who will lead KKR? भारतीय क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने 30 जुलाई, बुधवार को इंटरनेशनल क्रिकेट के साथ ही इस खेल के सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। 38 वर्षीय अजिंक्य रहाणे इसके साथ ही अब इंडियन प्रीमियर लीग में भी खेलते हुए नजर नहीं आने वाले हैं। आईपीएल के पिछले 2 सीजन से दाएं हाथ का ये दिग्गज बल्लेबाज कोलकाता नाइट राइडर्स की कमान संभाल रहा था। लेकिन उनके रिटायरमेंट के साथ ही अब केकेआर की कप्तानी का स्थान भी खाली हो गया है।
अजिंक्य रहाणे के संन्यास बाद कौन होगा केकेआर का नया कप्तान?
अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर KKR की कमान किसके हाथों में जाएगी? बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान की टीम का अगला सेनापति कौन होने वाला है, इसे लेकर भी चर्चाएं शुरू हो गई हैं। टीम में कप्तानी के लिए कुछ प्रबल दावेदार चेहरे छुपे हैं, लेकिन कोलकाता नाइट राइडर्स की फ्रेंचाइजी इनमें से किसी को कप्तान बनाएगी या फिर मिनी ऑक्शन में कप्तानी के ऑप्शन को देखेगी?
यह भी पढ़े-ICC ने कर दिया बड़ा ऐलान, 3 देशों के इन 12 शहरों में गूंजेगा ODI World Cup 2027 का शोर
रिंकू सिंह है टीम के अगले कप्तानी के प्रबल दावेदार
आईपीएल में 3 बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स ने अजिंक्य रहाणे को 2025 के मेगा ऑक्शन में 1.5 करोड़ रूपये में खरीदा और उन्हें टीम की कमान तब सौंपी थी, जब उनके स्क्वाड में उनके जैसा कोई अनुभवी खिलाड़ी नहीं था। अब उनके जाने के बाद केकेआर के पास कुछ कप्तानी के विकल्प मौजूद हैं, जिसमें 28 साल का एक खिलाड़ी कप्तानी के लिए प्रबल दावेदार माना जा रहा है।
पिछले ही सीजन केकेआर मैनेजमेंट ने दिए थे संकेत
ये खिलाड़ी है स्टार फिनिशर रिंकू सिंह... उत्तरप्रदेश के इस बाएं हाथ के बल्लेबाज को किंग खान की टीम ने पिछले ही सीजन उपकप्तान नियुक्त किया था। जिस तरह से फ्रेंचाइजी ने पिछले सीजन ये फैसला लिया था, उसी से ये संकेत मिले थे कि वो इस युवा खिलाड़ी को भविष्य के कप्तान के रूप में देख रही है। 2018 से ही इस टीम में शामिल हुए रिंकू पर केकेआर की फ्रेंचाइजी और मैनेजमेंट ने जबरदस्त भरोसा जताया है।
रिंकू सिंह में है कप्तानी में फैसले लेने की क्षमता
कोलकाता नाइट राइडर्स को पिछले ही सीजन ये लगने लगा था कि अजिंक्य रहाणे का करियर अब ढलान पर है, ऐसे में उन्होंने सोच-समझ कर रिंकू सिंह को उपकप्तानी देने के साथ ही लीडरशिप ग्रुप का हिस्सा बनाया। अब रहाणे के जाने के बाद उनके कप्तान बनने का रास्ता साफ हो गया है। आईपीएल में 73 मैचों का अनुभव रखने वाले रिंकू सिंह ने ना सिर्फ एक फिनिशर या अनुभवी बल्लेबाज की पहचान बनाई है, बल्कि वो मैदाव में काफी शांत रहते हैं और उनमें फैसले लेने की क्षमता मानी जा सकती है।




