CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▬ +0.00%M3691 WP vs ROC▬ +0.00%M3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▬ +0.00%M3691 WP vs ROC▬ +0.00%M3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%
ताजा खबर

टी20 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया का स्क्वाड घोषित, स्टार पेसर बाहर; 19 वर्षीय खिलाड़ी को मिला मौका

ऑस्ट्रेलिया ने महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के स्क्वाड में डार्सी ब्राउन को जगह नहीं दी, जबकि 19 वर्षीय लूसी हैमिल्टन को मौका मिला।

Abhay Kumar
द्वाराAbhay Kumar
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए ऑस्ट्रेलियाई स्क्वाड में बड़ा बदलाव, स्टार तेज गेंदबाज बाहर और युवा पेसर को टीम में जगह मिली
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए ऑस्ट्रेलियाई स्क्वाड में बड़ा बदलाव, स्टार तेज गेंदबाज बाहर और युवा पेसर को टीम में जगह मिली

Australia announced squad for Women's T20 World Cup 2026: महिला टी20 वर्ल्ड कप का 10वां संस्करण 12 जून से 5 जुलाई तक इंग्लैंड में खेला जाना है। इस टूर्नामेंट के शुरू होने में अब एक महीने से भी कम का समय बचा है और टीमों ने स्क्वाड घोषित करना शुरू कर दिए हैं। इसी क्रम में 6 बार खिताब पर कब्जा कर चुकी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने भी अपने 15 सदस्यीय स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। 2023 में आखिरी बार चैंपियन बनने वाली टीम ने ज्यादा बदलाव नहीं किए हैं, लेकिन तेज गेंदबाज डार्सी ब्राउन को ड्रॉप कर दिया है। उनकी जगह 19 वर्षीय बाएं हाथ की पेसर लूसी हैमिल्टन को तवज्जो दी गई है।

ब्राउन का ड्रॉप किया जाना थोड़ा हैरानी भरा फैसला है, क्योंकि उन्होंने पिछले दो टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लिया था। वहीं, ऑस्ट्रेलिया की पिछली खिताबी जीत के दौरान सेमीफाइनल में भारत के खिलाफ 2/18 और फाइनल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 1/25 के गेंदबाजी आंकड़े दर्ज किए थे। युवा हैमिल्टन के पास ज्यादा अनुभव नहीं है और उन्होंने अभी तक चार ही इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें सिर्फ एक टी20आई शामिल है।  

सोफी मॉलीन्यूक्स की कप्तानी में कई अनुभवी खिलाड़ी स्क्वाड का हिस्सा 

आगामी टी20 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया ने फिटनेस की समस्या से जूझने वाली सोफी मॉलीन्यूक्स पर ही कप्तानी को लेकर भरोसा जताया है। मॉलीन्यूक्स को एलिसा हीली के संन्यास लेने के बाद, तीनों फॉर्मेट का कप्तान बनाया गया था और अब वह बतौर कप्तान पहला आईसीसी टूर्नामेंट खेलेंगी। स्क्वाड में 2009 से हर संस्करण का हिस्सा रहने वाली एलिस पेरी भी शामिल हैं। वहीं, बेथ मूनी, ऐश्ली गार्डनर, ताहिला मैक्ग्राथ, एनाबेल सदरलैंड, ग्रेस हैरिस और मेगन शूट को भी जगह मिली है। गार्डनर और मैक्ग्राथ को टीम का उपकप्तान बनाया गया है। 

इसके अलावा, ऑस्ट्रेलिया की शानदार बल्लेबाजी इकाई में फिबी लिचफील्ड भी शामिल हैं, जिन्होंने दो साल पहले पिछले संस्करण में खेला था। वहीं, जॉर्जिया वोल टूर्नामेंट में अपना पदार्पण करने के लिए तैयार हैं।  निकोला कैरी को जगह मिली है, जिन्होंने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया की टी20 टीम में वापसी की। विकेटकीपर ताहिला विल्सन को ट्रैवेलिंग रिज़र्व के रूप में चुना गया है। 

यह भी पढ़ें: मुंबई इंडियंस स्टार की रिटायरमेंट से वापसी, विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम में मिली जगह

गेंदबाजी विभाग में बाएं हाथ की स्पिनर सोफी मॉलीन्यूक्स और ऑफ स्पिन ऑलराउंडर ऐश्ली गार्डनर के साथ लेग स्पिनर अलाना किंग व जॉर्जिया वैरहम को भी मौका मिला है। इसके अलावा तेज गेंदबाज किम गार्थ भी शामिल हैं।

ऑस्ट्रेलिया का महिला टी20 वर्ल्ड स्क्वाड: 

सोफी मॉलीन्यूक्स (कप्तान), ऐश्ली गार्डनर (उपकप्तान), ताहिला मैक्ग्राथ (उपकप्तान), निकोला कैरी, किम गार्थ, लूसी हैमिल्टन, ग्रेस हैरिस, अलाना किंग, फिबी लिचफील्ड , बेथ मूनी (विकेटकीपर), एलिस पेरी, मेगन शूट, एनाबेल सदरलैंड, जॉर्जिया वोल, जॉर्जिया वेयरहैम

ट्रैवेलिंग रिज़र्व: ताहिला विल्सन (विकेटकीपर)

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

Abhay Kumar
लेखक

Abhay Kumar

admin · 263 लेख

मैं अभय कुमार, 2 साल के अनुभव के साथ हिंदी क्रिकेट कंटेंट राइटर हूं। IPL, इंटरनेशनल क्रिकेट, मैच रिपोर्ट्स, रिकॉर्ड्स, आंकड़ों और खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस पर आसान, साफ और दिलचस्प भाषा में लिखता हूं। मेरी कोशिश रहती है कि क्रिकेट से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाठकों तक तेज, भरोसेमंद और आकर्षक अंदाज में पहुंचे।

“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में