WPL 2027: ऑक्शन में किस टीम ने किस खिलाड़ी पर लगाया दांव? RCB से MI तक, यहां देखें सभी 5 टीमों की पूरी लिस्ट
महिला प्रीमियर लीग के अगले साल होने वाले 5वें संस्करण से पहले 28 अक्टूबर, बुधवार को मिनी ऑक्शन संपन्न हुआ। जिसमें सभी टीमों ने अपनी जरूरत के हिसाब से बोली लगाई।

WPL 2027 All Teams Full Squads: WPL 2027 के ऑक्शनके बाद महिला प्रीमियर लीग के पांचवें सीजन के लिए सभी पांचों फ्रेंचाइजी के स्क्वाड की तस्वीर साफ हो गई है। 28 अक्टूबर को कोच्चि के ग्रैंड हयात में हुए मिनी ऑक्शन में टीमों ने अपनी जरूरत के मुताबिक खिलाड़ियों पर दांव लगाया। इस नीलामी में कुल 146 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया था, जबकि पांचों टीमों के पास कुल 27 खाली स्लॉट भरने का मौका था।
WPL ऑक्शन के बाद सभी टीमों का फुल स्क्वाड
इस ऑक्शन में ऑस्ट्रेलिया की सोफी मोलिन्यू सबसे महंगी खिलाड़ी रहीं, जिन्हें यूपी वॉरियर्स ने 1.10 करोड़ रुपये में अपनी टीम से जोड़ा। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स ने किरण नवगिरे पर 75 लाख रुपये खर्च किए। गुजरात जायंट्स ने जी कमलिनी को 40 लाख रुपये में खरीदा, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जेस जोनासेन को 40 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा। तो चलिए ऑक्शन के बाद जानते हैं सभी 5 टीमों का फुल स्क्वाड
दिल्ली कैपिटल्स का पूरा स्क्वाड
जेमिमा रोड्रिग्स, निकी प्रसाद, किरण नवगिरे, लौरा वोलवार्ड, दीपा यादव, ममता मदिवाला, नजमा खान, काश्वी कांदिकुप्पा, शेफाली वर्मा, मारिजान कप्प, लुसी हैमिल्टन, चिनेल हेनरी, एनाबल सदरलैंड, कर्सटी गॉर्डन, नंदिनी शर्मा, श्री चरणी, मिन्नू मणि।
गुजरात जायंट्स का पूरा स्क्वाड
एश्ले गार्डनर (कप्तान), बेथ मूनी, सोफी डिवाइन, रेणुका सिंह ठाकुर, भारती फूलमाली, काशवी गौतम, कनिका आहूजा, तनुजा कंवर, जॉर्जिया वेयरहैम, अनुष्का शर्मा, हैप्पी कुमारी, किम गार्थ, यास्तिका भाटिया, राजेश्वरी गायकवाड़, जिंतीमनी कलिता, जी कमलिनी, समायरा राघव और ओर्ला प्रेडरगास्ट।
श्वेता सहरावत, सानिका चालके, दीक्षा कसत, लतिका इनामदार, राहिला फिरदौस, अक्षिता भगत, सजीवन सजना, निकोला कैरी, नट-सीवर ब्रंट, हैली मैथ्यूज, हरमनप्रीत कौर, अमेलिया केर, अमनजोत कौर, भारती रावल, वैष्णवी शर्मा, शबनम इस्माइल, संस्कृति गुप्ता।
यह भी पढ़े- WPL 2027 Mini Auction: कब और कहां होगी नीलामी? जानें पर्स, स्लॉट और लाइव स्ट्रीमिंग समेत सबकुछ
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का पूरा स्क्वाड
स्मृति मंधाना, जॉर्जिया वोल, वृंदा दिनेश, तेजल हसबनीस, ऋचा घोष, प्रत्यूशा कुमार, क्लो ट्रायोन, जेस जोनासन, श्रेयंका पाटिल, सयाली सतघरे, प्रेमा रावत, नादिन डी क्लर्क, एलिस पेरी, राधा यादव, लॉरेन बेल, अरुंधति रेड्डी।
यूपी वॉरियर्स का पूरा स्क्वाड
प्रतिका रावल, फीबी लिचफील्ड, मेग लैनिंग, हरलीन देओल, सिमरन शेख, सुष्मा शर्मा, शिप्रा गिरी, सहाना पवार, मनाली दक्षिणी, कैथरीन ब्रेस, ग्रेस हैरिस, स्नेह राणा, सोफी मोलिन्यूक्स, दीप्ति शर्मा, आशा शोभना जॉय, शिका पांडे, क्रांति गौड़, सोफी एक्लेस्टोन।