ZIM vs IND T20I: इंग्लैंड सीरीज से बाहर, अब जिम्बाब्वे दौरे पर इन 4 खिलाड़ियों का भारतीय टीम में हुआ चयन
ZIM vs IND T20I: रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, यश ठाकुर और अशोक शर्मा को जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में मौका मिला है। जानें पूरी खबर।

ZIM vs IND T20I: इंग्लैंड और भारत के बीच खेली जा रही 5 मैचों की T20 श्रृंखला में चार भारतीय खिलाड़ियों को मौका नहीं मिला था लेकिन अब चयनकर्ताओं ने जिम्बाब्वे दौरे पर खिलाड़ियों को टीम में जगह दी है। भारतीय चयनकर्ताओं ने जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम का ऐलान कर दिया है, जिसमें रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, यश ठाकुर और अशोक शर्मा को मौका मिला है। इस दौरे पर चारों खिलाड़ियों के पास अपनी प्रतिभा को साबित करने का सुनहरा अवसर रहेगा। रिंकू सिंह के लिए यह श्रृंखला काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। ये T20 विश्व कप में टीम का हिस्सा थे, लेकिन आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर इन्हें टीम से बाहर रखा गया।
यह भी पढ़े: 3 बड़े कारण क्यों संजू सैमसन को T20I टीम से ड्रॉप करना है बड़ी गलती, टीम इंडिया को चुकानी पड़ सकती है कीमत
1. रिंकू सिंह
T20 फॉर्मेट में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के दम पर टीम में जगह बनाने वाले रिंकू सिंह हाल ही में इंग्लैंड दौरे पर टीम का हिस्सा नहीं है। हालांकि चयनकर्ताओं पर रिंकू सिंह की काबिलियत पर पूरा भरोसा है यही वजह है कि जिम्बाब्वे दौरे पर रिंकू सिंह को टीम में शामिल किया गया है। रिंकू सिंह टीम में बतौर फिनिशर के रूप में खेलते हैं। हालांकि जब भी उन्हें टीम मैनेजमेंट ने ऊपर बल्लेबाजी करने का मौका दिया है। रिंकू ने हमेशा प्रभावित किया है इस दौरे पर भी सिलेक्टर्स कौन से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है।
2. हर्ष दुबे
विदर्भ के बाएं हाथ के स्पिन ऑलराउंडर हर्ष दुबे घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। इस साल रणजी ट्रॉफी और आईपीएल में शानदार प्रदर्शन के चलते उन्हें जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में जगह मिली है। हर्ष दुबे गेंदबाजी के साथ-साथ मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी भी करते हैं जिससे टीम को अच्छा संतुलन प्रदान कर सकते हैं।
3. यश ठाकुर
पंजाब के 27 साल के तेज गेंदबाज यश ठाकुर को भी जिंबॉब्वे दौरे के लिए टीम में शामिल किया गया है। यश ठाकुर की ताकत उनके तेज तर्रार गेंदबाजी है ये आईपीएल में पंजाब किंग्स की तरफ से खेलते हैं और डेथ ओवरों में गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं इस दौरे पर इनके पास भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने का सुनहरा अवसर रहेगा।
4. अशोक शर्मा
राजस्थान के युवा तेज गेंदबाज अशोक शर्मा भी इस दौरे पर डेब्यू कर सकते हैं अशोक शर्मा ने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है जिसके चलते इन्हें T20 फॉर्मेट में जगह मिली है इस साल इन्होंने गुजरात टाइटंस के तरफ से खेलते हुए 140-145 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से निरंतर गेंदबाजी करके सबको प्रभावित किया है| इन्होंने इस साल 154.2 किलोमीटर/घंटा की रफ्तार से भी गेंद फेंकी जो आईपीएल इतिहास की पांचवीं सबसे तेज गेंद है।
जिम्बाब्वे दौरा क्यों है खास?
भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की T20 श्रृंखला का पहला मैच 23 जुलाई को खेला जाएगा। चयनकर्ताओं की नजर इस श्रृंखला में युवा खिलाड़ियों के ऊपर रहेगी ताकि आगामी बड़े टूर्नामेंट में बेंच स्ट्रैंथ को मजबूत किया जा सके। यही वजह है कि इस दौरे पर सिलेक्टर्स ने संजू सैमसन को आराम दिया है। ऐसे में रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, यश ठाकुर और अशोक शर्मा के प्रदर्शन पर सभी की नजरें रहेंगी।




