ICC ODI World Cup 2027 में हिस्सा लेने वाली सभी टीमें
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2027 की मेजबानी दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया कर रहे हैं। इस बार फॉर्मेट में बदलाव किया जा रहा है।

ICC Men’s ODI World Cup 2027: क्रिकेट जगत में इन दिनों एक्शन भरपूर है। इस एक्शन के बीच फैंस की नजरें वनडे क्रिकेट के सबसे बड़े महाकुंभ आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027पर टिकी हैं. दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में होने वाले क्रिकेट के सबसे बड़े उत्सव के शुरू होने में अभी तो काफी वक्त बचा है, लेकिन क्रेज किसी से छुपा नहीं है।
आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप के पिछले 2 एडिशन से टॉप-10 टीमें हिस्सा ले रही हैं। लेकिन 2027 में होने वाले टूर्नामेंट में टीमों की संख्या में इजाफा होने जा रहा है। आईसीसी इस बार 10 से बढ़ाकर 14 टीमों के फॉर्मेट को अपनाने जा रही है और इसे ग्रुप में विभाजित किया जाएगा।
ऐसे में एक बड़ा सवाल ये है कि आखिर कौनसी वो 14 टीमें होंगी, जिन्हें वनडे वर्ल्ड कप के अगले एडिशन में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। वैसे आईसीसी के तय नियमों के अनुसार मार्च 2027 में सभी टीमों पर अंतिम मुहर लगेगी,
लेकिन आप परेशान मत हो हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे आईसीसी मेंस वनडे वर्ल्ड कप 2027 में हिस्सा लेने वाली प्रेडिक्टेड टीमों के बारे में।
दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे को मिलेगी सीधे एन्ट्री
आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 की मेजबानी दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया कर रहे हैं। अफ्रीका में होने वाले इस टूर्नामेंट के लिए दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे को मेजबान होने के नाते सीधे क्वालिफाई करने का टिकट मिलेगा। वहीं नामीबिया को क्वालिफिकेशन राउंड से गुजरना पड़ेगा, लेकिन उसकी संभावना प्रबल मानी जा रही है।
इन टीमों का रैंकिंग के अनुसार क्वालिफिकेशन तय
इन 3 टीमों के अलावा आईसीसी के फुल मेंबर्स में शामिल टीमें अपनी मौजूदा वनडे रैंकिंग के हिसाब से क्वालिफाई कर जाएंगी, जिसमें टीम इंडिया के साथ ही ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, श्रीलंका, अफगानिस्तान, बांग्लादेश, वेस्टइंडीज टीमों का नाम पूरी तरह से तय माना जा रहा है।
इनके अलावा नीदरलैंड, आयरलैंड को प्रमुख रूप से क्वालिफाई करने की रेस में माना जा रहा है। अब इन टीमों की पूरी लिस्ट आपके सामने प्रस्तुत करते हैं।
सीधे क्वालिफाई करने वाली टीमें
1. दक्षिण अफ्रीका (मेजबान)
2. जिम्बाब्वे (मेजबान)
वनडे रैंकिंग के अनुसार क्वालिफिकेशन की प्रमुख दावेदार टीमें
3. भारत
4. ऑस्ट्रेलिया
5. न्यूजीलैंड
6. पाकिस्तान
7. श्रीलंका
8. इंग्लैंड
9. अफगानिस्तान
10.बांग्लादेश
11.वेस्टइंडीज
12.नीदरलैंड
13.आयरलैंड
14. नामीबिया (मेजबान)




