CSE
Toss Index623.7 +2.03%Match Index579.1 +4.27%TIX-IWTO26108.5 +3.16%TIX-CPL2666.1 +2.03%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3594 GAW vs JK +0.00%M3593 NAM vs SA +4.27%M3592 SNP vs SLK −0.17%M3591 NAM vs ZIM +2.84%M3590 ENG-W vs IRE-W +4.27%M3589 TKR vs ABF −1.73%M3588 SNP vs BT −0.73%M3587 SA vs ZIM +4.27%M3586 ENG-W vs IRE-W +4.27%M3585 SCO-W vs NLD-W +0.00%Toss Index623.7 +2.03%Match Index579.1 +4.27%TIX-IWTO26108.5 +3.16%TIX-CPL2666.1 +2.03%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3594 GAW vs JK +0.00%M3593 NAM vs SA +4.27%M3592 SNP vs SLK −0.17%M3591 NAM vs ZIM +2.84%M3590 ENG-W vs IRE-W +4.27%M3589 TKR vs ABF −1.73%M3588 SNP vs BT −0.73%M3587 SA vs ZIM +4.27%M3586 ENG-W vs IRE-W +4.27%M3585 SCO-W vs NLD-W +0.00%
ताजा खबर

ENG vs IND 4th T20I: करो या मरो मुकाबले में क्या टीम इंडिया करेगी वापसी? जानें संभावित प्लेइंग XI

ENG vs IND 4th T20I: ब्रिस्टल में खेले जाने वाले करो या मरो मुकाबले में क्या टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ वापसी कर पाएगी? जानें संभावित प्लेइंग XI, मैच प्रीव्यू और स्क्वाड।

ENG vs IND 4th T20I Match Preview and Playing XI
ENG vs IND 4th T20I Match Preview and Playing XI

ENG vs IND 4th T20I: इंग्लैंड और भारत T20 श्रृंखला में एक बार फिर से आमने-सामने होगी यह मैच काउंटी ग्राउंड, ब्रिस्टल में खेला जाएगा। मेजबान टीम ने तीसरे T20 में भारत को 125 रन के बड़े अंतर से हराकर श्रृंखला में 2-0 की बढ़त बना रखी है। आपको बता दें कि रनों के लिहाज से T20 फॉर्मेट में यह भारत की सबसे बड़ी हार है। ऐसे में यह मुकाबला टीम इंडिया के लिए करो या मरो का होगा। अगर भारत यह मैच हारता है तो सीरीज भी गंवा देगा।

यह भी पढ़ें: संजू, ईशान या श्रेयस अय्यर नहीं, ये 2 खिलाड़ी हैं टीम इंडिया के सबसे बड़े विलेन, आंकड़े खोल रहे हैं पोल

तीसरे टी20 में भारत की शर्मनाक हार

इस मैच में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपने दोनों सलामी बल्लेबाज फिलिप साल्ट और जोस बटलर की शानदार बल्लेबाजी के दम पर मजबूत शुरुआत की और पावर प्ले में 51 रन बना डाले। जोस बटलर के आउट होने के बाद फिलिप साल्ट एक छोर पर डटे रहे और 70 रन की बेहतरीन पारी खेली। एक समय पर इंग्लैंड टीम ने भी 158 रन पर पांच विकेट गंवा दिए थे लेकिन अंत में से सैम करन ने 24 गेंद में 41* रन की नाबाद पारी खेलकर टीम को 200 रन के आंकड़े के पार पहुंचाया।

दूसरी पारी में लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत एक बार फिर से ताबड़तोड़ रही लेकिन पावरप्ले में ही आधी टीम पवेलियन लौट गई। जोश टांग और जोफ्रा आर्चर की घातक गेंदबाजी के चलते टीम इंडिया इस मैच में 76 रन पर ही सिमट गई। 

श्रृंखला का पहला मैच बारिश के वजह से रद्द रहा है जिसके चलते काउंटी ग्राउंड, ब्रिस्टल में खेले जाने वाले चौथे T20 मुकाबले में अब सीरीज दांव पर है। टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि खिलाड़ियों की गेम अवेयरनेस की कमी टीम के खराब प्रदर्शन की बड़ी वजह रही। गौरतलब है कि आयरलैंड के खिलाफ 2-0 से श्रृंखला गवाने के बाद टीम इंडिया दबाव में है। T20 फॉर्मेट में यह टीम इंडिया की लगातार चौथी हार है। टीम के नए कप्तान चुने गए श्रेयस अय्यर के लिए भी यह शुरुआत किसी बुरे सपने से काम नहीं है। इस चौथे मुकाबले में उन्हें सभी खिलाड़ियों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है।

आईए जानते हैं इस करो-या-मरो मुकाबले में क्या हो सकती है भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

संजू सैमसन के स्थान पर टीम में शामिल किए गए वैभव सूर्यवंशी दोनों मैचों में अच्छी शुरुआत के बावजूद बड़ा स्कोर नहीं कर पाए हैं। इस मुकाबले में टीम मैनेजमेंट उन्हें एक बार फिर से मौका देना चाहेगी। ये अभिषेक शर्मा के साथ ओपन करते हुए नज़र आएंगे। दूसरी तरफ इंग्लैंड अपने पिछले मैच की प्लेइंग इलेवन के साथ ही मैदान में उतरेगा।

भारत प्लेइंग-XI

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन/वैभव सूर्यवंशी (विकेटकीपर), इशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शिवम दुबे, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा

इंग्लैंड प्लेइंग-XI

फिलिप साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, जोश टंग

यह भी पढ़े: ENG vs IND: चौथे T20I में 2 बड़े बदलाव! संजू-सुंदर की वापसी, ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की Playing XI

ENG vs IND 4th T20I: दोनों टीमों का पूरा Squad

जोस बटलर (विकेट कीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), फिलिप साल्ट, जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, जोफ्रा आर्चर, लियाम डॉसन, आदिल राशिद, जोश टंग, सोनी बेकर, रेहान अहमद, जॉर्डन कॉक्स, साकिब महमूद, ल्यूक वुड

इशान किशन (विकेट कीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, संजू सैमसन, प्रसिद्ध कृष्णा, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, सूर्यांश शेडगे

यह भी पढ़ें: ENG vs IND सीरीज के बीच 14 इंटरनेशनल शतक जड़ने वाले बल्लेबाज ने लिया संन्यास, इस मैच के बाद खत्म होगा करियर

लेखक के बारे में

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में